फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   feelings on canvas , Kurukshetra

कैनवास पर उकेरे मन के भाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
feelings on canvas , Kurukshetra
मुख्यातिथि कुलसचिव डॉ सुरेश कुमार को पेंटिंग भेंट करते विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार व अन्‍य। संवा - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में सोमवार को छात्र कलाकार रोशन शर्मा, सुरभि भट्ट, आशीष वर्मा की कला प्रदर्शनी थ्री विंडोज का उद्घाटन किया गया। मुख्यातिथि दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के कुलसचिव डॉ. सुरेश कुमार कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सुरभि के छायाचित्र में पेंटिंग का आभास होता है, रोशन के जलरंग में बने चित्र दर्शकों में सौंदर्यात्मक अनुभूति का संचार करते हैं। वहीं आशीष अपने चित्रों में शाकाहार का संदेश देते हैं।
सुरभि ने बताया कि कला उनके लिए यह एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा वह अपने मन के भावों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकती हैं। वह बताती हैं कि वह अपने आसपास जो भी देखती है उसके मन में तरह-तरह के भाव व विचार उत्पन्न करता है। इन्हीं विचारों को ही वह अपने कैनवास पर मेटाफिजिकल आकारों में उकेरती हैं।
विज्ञापन

रोशन ने बताया कि उनके चित्र उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं। वह अपने दैनिक जीवन में जो कुछ भी देखते हैं और महसूस करते हैं उसे चित्रित कर देते हैं। उसके मन में आए विचार एक यात्री की भांति है, जो कैनवास या पेपर पर यात्रा करते रहते हैं। वह चित्र बनाते समय अपने आप को सभी बंधनों से मुक्त कर देते हैं, जो कि उन्हें मानसिक सुख प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि कला केवल दृश्य मात्र न होकर मनुष्य के मन की अभिव्यक्ति है। अपनी कला के माध्यम से वह पशु पक्षियों के साथ हो रहे अत्याचार का वर्णन करते हैं। उसकी इंस्टॉलेशन डाइनिंग टेबल में उसने वनस्पति, जीव जंतु और मनुष्य के बीच अंतर को दर्शाया गया है, जो कि पूरी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रही। प्रदर्शनी 20 अप्रैल तक सुबह 10 से सायं साढ़े चार बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, वरिष्ठ कलाकार प्रो. राम विरंजन, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. राकेश बानी, डॉ. आरके सिंह, आरएस पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed