फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Feeling emotional after seeing others worshiping Ganpati Bappa, he himself made a clay idol and is now worshiping it.

Kurukshetra News: दूसरों को गणपति बप्पा की पूजा करते देख हुए भावुक, खुद मिट्टी की मूर्ति बना अब कर रहे पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Feeling emotional after seeing others worshiping Ganpati Bappa, he himself made a clay idol and is now worshiping it.
कुरुक्षेत्र। घर के आंगन में विराजमान गणपति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
कुरुक्षेत्र। गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करते दूसरों को देखा तो भावुक हो खुद भी गणपति की पूजा करने की ठानी। साल 2014 में पहली बार खुद ही मिट्टी के गणपति बप्पा की मूर्ति बनाकर घर के आंगन में सजाई तो सभी गणेश भक्तों ने सराहना की। देर शाम पूजा अर्चना के लिए आस पड़ोस की महिलाएं भी शामिल होने लगी।
विज्ञापन


गणेश भक्तों में आस्था का जुनून इस कदर बढ़ा की अब हर साल गणेश महोत्सव घर के आंगन में 10 दिनों तक मनाया जा रहा है। यह कहानी है मूर्तिकार सचिन की है जिन्होंने अब तक काफी देवी देवताओं की मूर्तियां तैयार की है, लेकिन बाजार में लगे पंडालों में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना को देख घर में ही खुद मिट्टी की मूर्ति तैयार कर पिछले 10 सालों से गणेश महोत्सव मना रहे हैं। गणेश महोत्सव के दौरान उनके घर में जहां महिलाएं कई तरह के भजन गाती है तो वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर नए संस्कारों को सीखने का प्रयास कर रहे हैं। गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं ने अपने विचार भी साझा किए है।
विज्ञापन





पूजा अर्चना से मिल रही सकारात्मक ऊर्जा : मीनाक्षी वर्मा
मीनाक्षी वर्मा का कहना है कि वे पिछले 10 सालों से अपने घर में गणेश महोत्सव मना रही है। गणेश महोत्सव के दौरान पूजा अर्चना करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे अनुभव होता है कि जैसे गणपति बप्पा आसपास ही हैं। जब से गणपति बप्पा की पूजा 10 दिनों तक लगातार करने लगे तो काम भी बनने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन





घर में बनी रहती हैं सुख शांति : मोनिका वर्मा

मोनिका वर्मा ने बताया कि जब से गणपति महोत्सव की शुरुआत घर में की गई तो घर में सुख शांति बनी हुई हैं। भगवान गणपति की कृपा हमेशा महसूस होती रहती हैं। ऐसा लगता है जैसे गणपति बप्पा हमेशा सहायता करने के लिए साथ रहते हैं। महोत्सव में 10 दिनों तक भजन गाए जाते हैं और इसके पश्चात मोदक भी बांटे जाते हैं।




खुद करता हूं गणपति महोत्सव के लिए मूर्ति तैयार : सचिन कुमार

मूर्तिकार सचिन कुमार का कहना है पिछले 10 सालों से भगवान गणपति की मूर्ति खुद तैयार कर रहे है और घर के आंगन में स्थापित कर पूरे 10 दिनों तक पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान आस पड़ोस की 40 के करीब महिलाएं भी देर शाम आरती करने के लिए पहुंचती है। इसके चलते आस पड़ोस में पूरी तरह से शांति बनी रहती है और सभी लोगों के कारोबार भी बहुत अच्छे चल रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। घर के आंगन में विराजमान गणपति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

कुरुक्षेत्र। घर के आंगन में विराजमान गणपति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

कुरुक्षेत्र। घर के आंगन में विराजमान गणपति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

कुरुक्षेत्र। घर के आंगन में विराजमान गणपति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed