{"_id":"69c6e62f32151006a60b6577","slug":"fee-assistance-to-amritdhari-students-cheques-worth-rs-29-lakh-distributed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-152299-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अमृतधारी विद्यार्थियों को फीस सहायता, 29 लाख रुपये के चेक वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अमृतधारी विद्यार्थियों को फीस सहायता, 29 लाख रुपये के चेक वितरित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल को फीस के चेक वितरित करते प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह
- फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अमृतधारी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बड़ी पहल की गई है। कमेटी ने इस सत्र में 202 विद्यार्थियों की कुल 29 लाख 46 हजार 220 रुपये की फीस के चेक संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को वितरित किए।
कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि संस्था लगातार अमृतधारी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले सत्र में 120 विद्यार्थियों को 15 लाख 70 हजार 600 रुपये की फीस दी गई थी, जबकि इस बार लाभार्थियों की संख्या और राशि दोनों में वृद्धि हुई है।
इस योजना के तहत माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज निसिंग, दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपाल मोचन, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब खालसा पब्लिक स्कूल कैथल, श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब और संत मोहन सिंह मतवाला पब्लिक स्कूल तिलोकेवाला के विद्यार्थियों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
झींडा ने बताया कि ये सभी विद्यार्थी हरियाणा कमेटी के अधीन शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत हैं। कमेटी का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर कमेटी के महासचिव, पदाधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।