फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fed up with the financiers, the young man hanged himself

Kurukshetra News: फाइनेंसरों से तंग आकर युवक ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the financiers, the young man hanged himself
कुरुक्षेत्र। फाइनेंसरों से तंग आकर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के मोबाइल से एक वीडियो भी बरामद हुआ है। जिसमें वह फाइनेंसरों द्वारा तंग करने की बात बोल रहा है। मृतक की शिनाख्त सोहन लाल 32 रूप में हुई। सोहन लाल ने फाइनेंसरों से खुद के साथ अन्य एक व्यक्ति को भी रुपये फाइनेंस करवाए थे। इस एवज में फाइनेंसर उसे धमकी दे रहे थे। पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी और डॉ. गौरव कौशिक से शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

खुशबू निवासी अरुणाय ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति सोहन लाल ने घर की जरूरत के लिए बंटी, प्रदीप के साथ काम करने वाले साथियों से कुछ रुपये फाइनेंस कराए थे। उसके अलावा उसके पति ने एक अन्य व्यक्ति विक्की को भी करीब डेढ़ लाख रुपये दिलवाए थे। बंटी और प्रदीप पिछले कई दिनों से उसके पति पर रुपये वापस करने के लिए दबाव बना रहे थे। आरोपी विक्की को दिलवाए रुपये भी मांगने लगे थे। आरोपी बार-बार कॉल करके धमकियां दे रहे थे। इस कारण उसका पति परेशान चल रहा था। उनसे परेशान होकर उसके पति ने दोपहर को चौबारे पर बने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। शिकायत पर पुलिस ने थाना सदर पिहोवा में बंटी और प्रदीप को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



2020 में हुई थी शादी
साल 2020 में सोहन लाल की शादी खुशबू के साथ हुई थी। शादी से उनके पास दो बच्चे दीक्षा ढाई साल व दक्ष एक वर्ष है। सोहन लाल मेहनत-मजदूरी करता था। सोहन लाल के कंधे पर ही परिवार का गुजारा चल रहा था। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed