फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fed up with his in-laws, the mason committed suicide by swallowing poisonous substance.

Kurukshetra News: ससुरालियों से तंग आकर राजमिस्त्री ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fed up with his in-laws, the mason committed suicide by swallowing poisonous substance.
कुरुक्षेत्र। ससुरालियों से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त कुलदीप सिंह 24 निवासी बारवा के रूप में हुई। कुलदीप राजमिस्त्री का काम करता था। सुसाइड नोट में कुलदीप ने अपने पत्नी सहित सास-ससुर व साले को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके भाई कुलदीप की शादी दिसंबर 2021 को रेखा रानी निवासी जामनी जिला जींद के साथ हुई थी। इस शादी से उसके भाई का एक बेटा है। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी पत्नी, ससुर रामशरण, सास नन्ही देवी और साला योगेंद्र उसके भाई के साथ लड़ाई-झगड़ा करते थे। आरोपी उसकी पत्नी से भी उससे मिलने नहीं देते थे।
विज्ञापन

ससुराल में जाने पर आरोपी उसके भाई के साथ मारपीट कर वापस भेज देते थे। इनसे तंग आकर उसके भाई ने सुबह कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया, मगर बीच रास्ते में उसके भाई ने दम तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों को नामजद कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की देते थे धमकी
कुलदीप से बरामद सुसाइड नोट में पत्नी और उसके परिवार को कुलदीप ने अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि उसकी पत्नी और ससुराल के लोग 15 दिन के बाद से ही उसे परेशान करने लगे थे। वे उसे माता-पिता और भाई-बहन से बात करने से रोकते थे। साथ ही बेटे को भी हाथ नहीं लगाने देते थे। बात करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।


पत्नी सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज : देवेंद्र कुमार
थाना केयूके प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर पत्नी सहित ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed