{"_id":"658b270cb8bdc92b51048ffb","slug":"fed-up-with-girlfriend-and-her-husband-soldier-hangs-himself-dies-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-10970-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रेमिका और उसके पति से तंग आकर फौजी ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रेमिका और उसके पति से तंग आकर फौजी ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दंपती से तंग आकर भारतीय सेना के जवान ने पेड़ से रस्सी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक फौज से छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। मृतक की शिनाख्त मनदीप 33 निवासी खरींडवा के रूप में हुई है। घटना से पूर्व से मनदीप ने ऑडियो अपनी पत्नी को भेजा था, जिसमें उसने महिला सोनिया और उसके पति मनजीत पर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में रकम लाल ने बताया कि उसका भतीजा मनदीप भारतीय सेना में नौकरी करता था। वर्ष 2015 में मनदीप की शादी अंबाला जिला के गांव की प्रीति के साथ हुई थी। उसके भतीजे मनदीप का पिहोवा के गांव की महिला सोनिया के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मनदीप फौज से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वह दो-तीन दिन से उस महिला के पास ही रह रहा था। सुबह उसकी पुत्रवधू के मोबाइल पर मनदीप ने ऑडियो मैसेज भेजा, जिसमें उसने सोनिया और उसके पति मनजीत से तंग आकर जीवन लीला समाप्त करने की बात कही थी। इसी के चलते मनदीप ने सुबह के समय खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ भादस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मोबाइल कब्जे में लिया
शाहाबाद थाने में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतक मनदीप का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। इस मोबाइल से ही उसने अपनी पत्नी को ऑडियो मैसेज भेजा था। आरोपी दंपती उसे ब्लैकमेल कर रहा था।