{"_id":"67f184820a613aa87e005c29","slug":"fear-of-major-loss-due-to-fire-in-rice-mill-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133837-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राइस मिल में आग से बड़े \nनुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राइस मिल में आग से बड़े नुकसान की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/लाडवा। पिपली रोड पर स्थित आरके जैन राइस मिल में शनिवार तड़के तीन बजे के करीब भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मिल में रखा चावल, पॉलिश, चावल और बारदाना जलकर राख हो गया।
शुरुआती अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब दो करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों सहित जेसीबी मशीन भी मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिल में आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय मिल मालिक मौके पर मौजूद नहीं था और किसी निजी कार्य से बाहर गया हुआ था।
आग की इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जानी क्षति नहीं हुई।