{"_id":"6949b5852413c22a3a04d025","slug":"fazilka-intercity-express-arrived-three-and-a-half-hours-late-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1007-149270-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस ने कोहरे में जारी की एडवाइजरी, वाहन चालकों को सावधानी बरतने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस ने कोहरे में जारी की एडवाइजरी, वाहन चालकों को सावधानी बरतने की दी सलाह
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने सर्दी और कोहरे में वाहनों चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सड़क पर वाहन चलाते समय एहतियात बरतने की सलाह दी है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि धुंध और कोहरा लगातार बढ़ रहा है। अब दृश्यता लगातार कम हो रही है। ऐसे में वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने का अंदेशा बढ़ जाता है। आम दिनों की अपेक्षा धुंध के मौसम में वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी के मौसम में कोहरे की वजह से सड़क हादसों की संभावना 40 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। सुरक्षित ड्राइविंग से सड़क हादसों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। वाहन चालक अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। धुंध के मौसम में रिफ्लेक्टर टेप बहुत ही कारगर साबित होती है।
कोहरे में वाहन चलाते समय बरते एहतियात
पुलिस ने सुरक्षित ड्राइविंग संबंधी टिप्स जारी कह है। वाहन चालक को गति का खास ध्यान रखना चाहिए। वाहनों की हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंड स्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। धुंध के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें। धुंध के दौरान हाई बीम हेड लाइट कारगर नहीं होती है। इंडिकेटर को भी ऑन रखें। ताकि दूसरे वाहन को भी आपके वाहन का पता चल सके। यदि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट को उपयोग अवश्य करें।
वाहनों में उचित दूरी बनाकर रखें
धुंध के दौरान सड़क पर वाहन चलाते समय वाहनों के बीच उचित दूरी बना कर रखें व दृश्यता बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर सफेद लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करें। धुंध के दौरान गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखने के साथ मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें। ओवरटेकिंग नहीं करने के अतिरिक्त, लेन बदलने व व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल अपने लिए व दूसरों के लिए भी बहुत जरूरी है।