फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fatehabad and Hisar districts won the overall trophy

Kurukshetra News: फतेहाबाद और हिसार जिलों ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad and Hisar districts won the overall trophy
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय प्रतियोगता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्याति​थि अतिरिक्त मुख
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित गीता आधारित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं वीरवार को संपन्न हुईं। स्पर्धाओं के चलते राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का वातावरण तीन दिन तक गीता के रंग में रंगा रहा। वीरवार को आयोजित समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव सुधीर राजपाल ने विजेताओं को इनाम बांटे। प्रतियोगिताओं के छह से आठ वर्ग में फतेहाबाद और कक्षा नौ से 12 वर्ग में हिसार जिला ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12 वर्ग की प्रतियोगिताओं के अंतर्गत श्लोक उच्चारण में जींद जिला की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया तो गीता संवाद में महेंद्रगढ़ में बाजी मारी। प्रश्नोत्तरी व निबंध में फतेहाबाद जिला के विद्यार्थी छाए तो पेंटिंग में कुरुक्षेत्र और डिक्लेमेशन में हिसार जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने बताया कि गीता आधारित संवाद स्पर्धा में महेंद्रगढ़ की टीम ने पहला, अंबाला ने दूसरा, पंचकूला ने तीसरा और सिरसा ने चौथा स्थान प्राप्त किया जबकि निबंध में फतेहाबाद जिला के विद्यार्थियों ने पहला व तीसरा और रोहतक जिला के छात्रों ने दूसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि कक्षा नौ से 12 वर्ग की पेंटिंग स्पर्धा में कुरुक्षेत्र ने पहला, हिसार ने दूसरा, भिवानी ने तीसरा और पानीपत जिला ने चौथा स्थान प्राप्त किया तो डिक्लेमेशन स्पर्धा में हिसार की टीम पहले, पानीपत दूसरे, चरखी दादरी तीसरे और पंचकूला की टीम चौथे स्थान पर रही। श्लोक उच्चारण में जींद की टीम पहले हिसार की टीम दूसरे स्थान पर रही जबकि तीसरा व चौथा स्थान भिवानी के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में फतेहाबाद जिला पहले रेवाड़ी दूसरे, हिसार तीसरे और पानीपत जिला चौथे स्थान पर रहा
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमश: 5100, 3100, 2100 व 1000 रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान अतिरिक्त मुख्यसचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि आज विद्यार्थियों की अपनी संस्कृति, संस्कारों व गीता में रुचि बेहद सराहनीय है। इस दौरान निदेशालय से अतिरिक्त निदेशक कुलदीप मेहता, कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार, डाइट प्रिंसीपल रचना बाना, समग्र शिक्षा की की डीपीसी संतोष शर्मा, बीईओ थानेसर इंदु कौशिक सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed