Hindi News
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Fashion designer Pushpa is empowering women to become self-reliant; she has been providing training for 15 years.
{"_id":"6a481b26e8dedf15f001049a","slug":"fashion-designer-pushpa-is-empowering-women-to-become-self-reliant-she-has-been-providing-training-for-15-years-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157251-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फैशन डिजाइनर पुष्पा महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर, 15 साल से दे रहीं प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फैशन डिजाइनर पुष्पा महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर, 15 साल से दे रहीं प्रशिक्षण
कुरुक्षेत्र। अपने द्वारा सिले गए सूट दिखाती पुष्पा। संवाद
Link Copied
कुरुक्षेत्र। जिले में फैशन डिजाइनर पुष्पा गोयत वर्षों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चला रही हैं। वह सिलाई-कढ़ाई के माध्यम से महिलाओं को सशक्त कर रही हैं। पुष्पा पिछले 15 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने दसवीं कक्षा से सिलाई सीखना शुरू किया था। पुष्पा ने सिलाई में डिप्लोमा भी किया और अपने जुनून को व्यवसाय बनाया। आज वह अपना बुटिक संचालित करती हैं। इसके साथ ही वह जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण भी देती हैं। पुष्पा का बचपन से ही सफल फैशन डिजाइनर बनने का सपना था। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य भी रखा। पुष्पा अब तक 30 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ चुकी हैं। वर्तमान में करीब 15 अन्य महिलाएं उनसे प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके द्वारा सिले गए सूट दिल्ली और चंडीगढ़ तक जाते हैं। वह अपने सिले हुए सूट ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाती हैं। करीब 10 महिलाएं उनके प्रशिक्षण से बहुत अच्छा काम कर रही हैं। वे सूट सिलाई में अलग डिजाइन निकालने में प्रसिद्ध हो रही हैं। पुष्पा गोयत कहती हैं कि हर महिला के भीतर कोई न कोई प्रतिभा जरूर होती है। जरूरत केवल उसे पहचानने और निखारने की है। यदि हर महिला अपने हुनर को समाज के साथ साझा करेगी तो अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
कुरुक्षेत्र। अपने द्वारा सिले गए सूट दिखाती पुष्पा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।