{"_id":"699b6e797a4bd3ebee0cdd7e","slug":"farmers-will-surround-the-cms-residence-today-section-163-will-be-implemented-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-150594-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किसान आज घेरेंगे सीएम आवास, धारा 163 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किसान आज घेरेंगे सीएम आवास, धारा 163 लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) शहीद भगत सिंह सहित 10 किसान संगठनों ने आज सोमवार से सेक्टर-तीन स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर महापड़ाव का ऐलान किया है। किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी और दिलबाग सिंह बारवा ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह आंदोलन केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ है, खासकर तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली आंदोलन के दौरान मानी गई मांगों को लागू न करने के कारण।
मुख्य मांगों में भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, एमएसपी गारंटी, कर्ज माफी और अन्य कृषि संबंधी मुद्दे शामिल हैं। किसान 23 फरवरी को सुबह ताऊ देवीलाल पार्क, पिपली में एकत्र होंगे और वहां से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे। 24 फरवरी को शहर में मशाल जुलूस निकालने की योजना है। संगठनों ने इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों को जुटाने और अन्य जत्थेबंदियों को शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए शहर भर में बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शाम से ही ताऊ देवीलाल पार्क, जिंदल चौक, सेक्टर-तीन, मुख्यमंत्री निवास और अर्बन एस्टेट के 500 मीटर परिधि में बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लगा दी है।