फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers will stop rail at Mohra in Ambala on November 24

24 नवंबर को अंबाला के मोहड़ा में रेल रोकेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers will stop rail at Mohra in Ambala on November 24
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में हिस्सा लेते किसान नेता गुरनाम सिं - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे न होने पर किसानों में फिर से रोष पनपने लगा है। इसी के चलते 24 नवंबर को अंबाला के गांव मोहड़ा में किसान रेल रोकेंगे। किसानों ने इसके लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी गई है। यह ऐलान भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किया। जाट धर्मशाला में हुई भारतीय किसान यूनियन की अहम बैठक में गहन चर्चा के बाद यह ऐलान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में किसान आंदोलन और इसके बाद अब तक किसानों के हालात पर चर्चा की गई। भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों ने पिछले दिनों आंदोलन चलाया था, जिसमें देश भर के किसान शामिल हुए थे। इस दौरान केंद्र सरकार ने तीनों नए कृषि कानूनी वापस लेने के साथ-साथ यह सहमति भी जताई थी कि आंदोलन के दौरान किसानों पर रेलवे व पुलिस विभाग की ओर से दर्ज किए गए मामले वापस लिए जाएंगे। लेकिन आज तक भी ये मामले वापस नहीं लिए गए। किसानों के पास सम्मन भेजे जा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक एमएसपी पर भी कोई फैसला नहीं किया है। सरकार की यह वादाखिलाफी है लेकिन किसान ऐसे घबराने वाले नहीं है। अब फिर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी शुरूआत अंबाला के मोहड़ा में रेल रोके जाने से की जाएगी। किसान इस आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है, भले ही इसका कोई भी खामियाजा भुगतना पड़े। बैठक में किसानों की अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर कुरुक्षेत्र जिला प्रधान कृष्ण कलाल माजरा, यमुना नगर जिला प्रधान संजू गुंदियाना, कैथल जिला प्रधान महाबीर चहल, कर्म सिंह मथाना, लाल सिंह, जय कुमार, ज्ञान सिंह, प्रिंस बड़ैच सहित अन्य किसान नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इससे पूर्व भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे न होने से किसानों में आक्रोश उभरने लगा है। सरकार द्वारा की जा रही वादाखिलाफी के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed