फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers will not be allowed to buy mustard Dikkat

Kurukshetra News: सरसों खरीद में किसानों को नहीं आने दी जाएगी दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not be allowed to buy mustard Dikkat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/ लाडवा। पूरे देश में हरियाणा पहला राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। इसके साथ-साथ खाद बीज कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा किसानों को अनुदान राशि भी प्रदान की जाती है।
मंडियों में सरसों के साथ-साथ अन्य फसलों के खरीद कार्य में किसानों और व्यापारियों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उक्त विचार राज्य कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को अनाजमंडी में औचक निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने सरसों की खरीद कार्य का जायजा लिया। कृषि मंत्री ने किसानों, व्यापारियों से बातचीत कर खरीद कार्य के बारे में फीडबैक ली और अधिकारियों को आदेश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए और जल्द से जल्द किसानों की फसल खरीदी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामलें में अगर किसी अधिकारी, कर्मचारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही अधिकारियों मंडियों में किसानों, व्यापारियों और मजदूरों के लिए तमाम सुविधाएं और व्यवस्थाएं करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनकी सोच हमेशा किसान हित की रही है, क्योंकि वह स्वयं भी किसान परिवार से जुड़े हुए हैं और किसानों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर हैं और सरकार का प्रयास है कि जनहित की योजनाओं का लाभ किसान के साथ-साथ हर वर्ग को मिले।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के साथ-साथ हर क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों से सबसे आगे है। कहा कि हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर विकासात्मक योजनाएं बनाई गई। हरियाणा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। इस प्रदेश में किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया जा रहा है और किसानों को फसल प्रबंधन के लिए यंत्र सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जा रहे है। इसके अलावा और जरूरी यंत्रों पर सरकार सब्सिडी दे इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि खेती की दूसरी विधि जैविक खेती में गोबर का प्रयोग होता है इसमें जो केंचुआ होता उसे विदेश से खरीद किया जाता है और वह केंचुआ केवल गोबर ही खाता है मिट्टी नहीं खाता, इसी प्रकार खेती की तीसरी विधि प्राकृतिक खेती का जो केंचुआ है, वह हमारी मिट्टी में पहले से ही मौजूद है और वह मिट्टी व गोबर खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed