फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers will camp at CM residence from tomorrow

Kurukshetra News: किसान कल से सीएम आवास पर डालेंगे पड़ाव

Sun, 22 Feb 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 22 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers will camp at CM residence from tomorrow
कुरुक्षेत्र। मांगों के लिए किसान एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। 10 किसान संगठन 23 फरवरी से सेक्टर तीन स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पड़ाव डालेंगे।
विज्ञापन

इसलिए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। किसान नेता पड़ाव को सफल बनाने के लिए गांव-गांव पहुंच रहे हैं तो वहीं जत्थेबंदियों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
भाकियू चढूनी गुट के आंदोलन में शामिल होने पर फिलहाल संशय है वह 23 मार्च को पिपली में विशाल रैली किए जाने की तैयारी में जुटा है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की अगुवाई में भाकियू सर छोटू राम, पगड़ी संभाल जट्टा, किसान यूनियन पिहोवा सहित 10 किसान संगठन पड़ाव में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। किसान पहले ताऊ देवीलाल पार्क पिपली में एकत्रित होंगे, जहां से मुख्यमंत्री आवास पर पड़ाव के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन

उधर किसानों के इस आंदोलन को देख प्रशासन की ओर से बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू किए जाने के आदेश दिए गए हैं। शहर के ताऊ देवीलाल पार्क पिपली, जिंदल चौक सेक्टर -3, मुख्यमंत्री निवासी स्थान सेक्टर 3 अर्बन एस्टेट के 500 मीटर की परिधि में बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed