फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers will be prosperous by doing natural farming, Kurukshetra

प्राकृतिक खेती करने से समृद्ध होंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be prosperous by doing natural farming, Kurukshetra
सम्मेलन में मंचासीन मुख्यातिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। किसान को स्वस्थ और समृद्ध बनाना है तो इसका एकमात्र उपाय प्राकृतिक खेती है। प्राकृतिक खेती से न केवल किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा बल्कि देश को शुद्ध एवं जहर मुक्त आहार उपलब्ध होगा और लोग बीमारियों से बचेंगे। ये बातें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के जिम्नेजियम हॉल में ‘गो आधारित प्राकृतिक कृषि केंद्रित क्षेत्रीय आर्य सम्मेलन’ में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई एक विशेष बैठक की चर्चा करते हुए बताया कि जब पहली बार वे पीएम से मिले थे तो उन्हें अपनी प्राकृतिक खेती पर आधारित पुस्तक भेंट की। जब दूसरी बार वे प्रधानमंत्री से मिलने गए तो उन्होंने लगभग एक घंटे तक प्राकृतिक कृषि के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और प्राकृतिक खेती के विभिन्न लाभ और इससे होने वाले जल संरक्षण, गो संरक्षण को देखते हुए पूरे देश में किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए एक अभियान चलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

आचार्य देवव्रत ने बताया कि इतना ही नहीं प्रधानमंत्री की पहल पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष गोष्ठी में देश के सभी राज्यपाल एवं मंत्रियों को भी प्राकृतिक खेती पर विस्तार से जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने की बात कही। डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार ने गुरुकुल को फ़र्श से अर्श तक पहुंचाने के सफर पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्रवेश के लिए 26 प्रदेशों से हजारों की संख्या में छात्र आते हैं। यहां के छात्र एनडीए, आईआईटी, एमबीबीएस, पीआईएमटी सहित विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार पांच वर्षों से हरियाणा का नंबर वन विद्यालय बना हुआ है। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के कार्यकारी प्रधान कन्हैया लाल आर्य, गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, उप प्रधान मा. सत्यपाल, मुख्य अधिष्ठाता राधाकृष्ण आर्य, निदेशक कर्नल अरुण दत्ता, प्राचार्य सूबे प्रताप, पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, आचार्य ऋषिपाल , एडवोकेट नरेंद्र कटारिया, वीरेंद्र आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed