फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers upset due to non-payment of paddy even after one month

एक माह बाद भी धान का भुगतान न होने से किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-payment of paddy even after one month
शाहाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश के किसानों को धान की फसल बेचने के एक महीने बाद भी फसल का भुगतान नहीं हुआ है। आरोप है कि किसानों के खातों को जानबूझकर गलत करार दिया जाता है या अन्य कोई कारण बिना वजह लगाकर भुगतान पर रोक ली जाती है। इसके बाद जानबूझकर किसानों के खातों को काफी दिनों तक अपडेट नहीं किया जाता, जिससे किसान सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगा रहा है और काफी किसानों की धान का भुगतान बकाया है।

इसी विषय को लेकर भाकियू के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार बैंस व कार्यकारी हल्का प्रधान जसबीर सिंह मामूमाजरा ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कृषि मंत्री व कृषि कल्याण विभाग को पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार इसमें हस्तक्षेप करें और किसानों को बकाया रकम तुरंत दिलाई जाए। पत्रकारों से बातचीत में मीडिया प्रभारी राकेश बैंस व जसबीर सिंह मामूमाजरा ने कहा कि यदि सरकार दो दिन अर्थात 25 नवंबर तक समस्या का हल नहीं करती तो भाकियू कार्यकर्ता व किसान इस दिन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निवास स्थान पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में एक बड़े घोटाले की बू आ रही है। क्योंकि जिस प्राइवेट एजेंसी को किसानों के खातों में भुगतान करने के लिए पैसा दिया जाता है वह किसानों के भुगतान से मोटा ब्याज का फायदा उठाने के चक्कर में जानबूझकर भुगतान लेट करते हैं ताकि दूसरी तरफ किसान बैंकों के ब्याज देते रहें, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed