फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers showed black flags to former MLA Pawan Saini, had reached to take a meeting

किसानों ने पूर्व विधायक पवन सैनी को दिखाए काले झंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers showed black flags to former MLA Pawan Saini, had reached to take a meeting
गांव रामसरन माजरा में बैठक करने पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीणों ने तुरंत उन किसानों को समझाकर शांत किया। दरअसल, पवन सैनी गांव रामसरन माजरा में सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक में पहुंचे थे। यहां से कार्यक्रम के समापन के बाद किसानों ने गांव से जाते हुए उनको काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व पवन सैनी ने डीडीपीओ प्रताप सिंह, बीडीपीओ आशुतोष, परियोजना अधिकारी नीरज शर्मा के अलावा कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, समाज कल्याण, बिजली, होर्टिकल्चर, शिक्षा, मार्केटिंग बोर्ड, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों से विकास कार्य की फीडबैक हासिल की।
विज्ञापन

पवन सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने गांव रामसरन माजरा को सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत गोद लिया है। इस योजना के तहत गांव रामसरन माजरा का चहुमुखी विकास किया जाना है ताकि यह गांव विकास और जन सुविधाओं की दृष्टि से अन्य गांवों के लिए एक रोल मॉडल बन सके। गांव रामसरन माजरा के सरकारी स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड कर दिया है। इसके अलावा एक करोड़ 68 लाख की लागत से गांव में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर सुरेश सैनी, जसविंद्र जस्सी, डिंपल सैनी, तरसेम राय, जगमाल सिंह, सतप्रकाश, कृष्ण लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed