{"_id":"6952dfb8db4aa6560704682e","slug":"farmers-should-get-a-unique-id-under-the-agri-stack-scheme-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147706-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एग्री स्टैक योजना के तहत यूनिक आईडी बनवाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एग्री स्टैक योजना के तहत यूनिक आईडी बनवाएं किसान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार की एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों की एक यूनिक फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इस यूनिक फार्मर आईडी से सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग की ओर से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा खंड कृषि विकास अधिकारी कार्यालय और संबंधित तहसील में भी पंजीकरण करवा सकते हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार ने कहा कि एग्री स्टैक एक डिजिटल इकोसिस्टम है जिसका उद्देश्य खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी को एक मंच पर लाना है। यूनिक फार्मर आईडी किसानों की सटीक और पारदर्शी डिजिटल पहचान बनेगी।
उपायुक्त ने कहा कि यह पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और आधुनिक है। किसानों का पंजीकरण आधार कार्ड पर आधारित प्रमाणीकरण प्रक्रिया के जरिये किया जाता है। ओटीपी के जरिये किसान की पहचान और भूमि रिकॉर्ड का मिलान डिजिटल रूप से किया जाता है। किसानों की सुविधा के लिए गांवों और ब्लॉक स्तर पर राजस्व और कृषि विभाग की टीमें विशेष शिविर लगा रही हैं।इस डिजिटल आईडी के बन जाने से किसानों को काफी फायदे होंगे।