फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers should avoid indiscriminate use of chemicals and adopt natural farming: Naveen Jindal

अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग से बचें, प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान : नवीन जिंदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers should avoid indiscriminate use of chemicals and adopt natural farming: Naveen Jindal
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की भूमि से हजारों वर्ष पहले पूरे विश्व को गीता का संदेश दिया गया था अब प्राकृतिक खेती का संदेश भी मानवता के हित में दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की पहल को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और पद्मश्री डाॅ. हरिओम आगे बढ़ा रहे हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा तब मिलेगा जब किसानों में जुनून होगा। खेती से दुनिया आगे बढ़ रही है। कृषि के माध्यम से किसान खुद के साथ-साथ समाज और देश को मजबूत बना सकता है। कुशल, समृद्ध एवं नया भारत बनाने का सपना साकार होगा। यह कहना है सांसद नवीन जिंदल का। वे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कृषि-तकनीकी प्रदर्शनी एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

सांसद जिंदल ने कहा है कि तीन दिवसीय सेमीनार में प्रगतिशील किसान और उन्नत किसान नई तकनीक लेकर आए हैं। अन्य किसानों को उनसे बात करनी चाहिए। उनसे जानकारी हासिल करके आगे बढ़ने का काम करना चाहिए। जिन किसानों को रसायनों के प्रयोग से पैदा हुई फसल के नुकसान का पता लग जाता है, आगे उन्हें ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने किसानों से खेतों में अंधाधुंध रसायनों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसानों को सबसे पहले अपने परिवार के लिए प्राकृतिक खेती करना शुरू करना चाहिए। इस सेमीनार से किसानों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। इसके बाद भी किसान कृषि विज्ञान केंद्रों में जाकर नई तकनीकों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह खेती को फैशन के तौर पर करते हुए प्राकृतिक खेती की तरफ रुख अपनाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूंडरी विधायक सतपाल जाम्बा, भाजपा के जिलाध्यक्ष तेजिंद्र सिंह गोल्डी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, पद्मश्री डाॅ. हरिओम, कृषि उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंद, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, नगर परिषद चेयरमैन माफी ढांडा, जिला परिषद कैथल चेयरमैन कर्मबीर कौल, पूर्व विधायक तेजवीर सहित अन्य मौजूद लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालकों और युवाओं के लिए भी आयोजित करेंगे सेमीनार
सांसद ने कहा कि समाज में बहुत काम करने की जरूरत है, जिस तरह किसानों के लिए तीन दिन का सेमीनार आयोजित किया है। इसी प्रकार का सेमीनार पशुपालकों और युवाओं के लिए भी आयोजित किया जाएगा। पशुपालकों को अपने घर में पाले जाने वाली गाय-भैंसों की नस्लों और उनकी पुरानी पीढि़यों की जानकारी भी होनी चाहिए। इसी तरह युवाओं के लिए स्टार्टअप व अन्य तकनीकों की जानकारी होनी जरूरी है। सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए काम किया जा रहा है। अब उसके सही प्रयोग की जरूरत है। सांसद ने कहा कि हमें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ और सैनिकों पर गर्व है। भारत ने आतंकवाद को करारी चोट दी है। वैसे तो भारत देश पड़ोसी देशों के साथ हमेशा शांति चाहता है, लेकिन पाकिस्तान की हरकतें ठीक नहीं है।


नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत 2481 करोड़ की योजना जारी

पद्मश्री डाॅ.हरिओम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत 2481 करोड़ की योजना जारी की है। प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने के लिए सांसद नवीन जिंदल ने संसद में मुद्दा उठाने के बाद किसानों जो जागरूक करने की मुहिम शुरू कर दी है। पिछले वर्ष देश के 12 वैज्ञानिकों ने रिसर्च के बाद एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया कि खाद्य सुरक्षा को 75 प्रतिशत गेहूं व धान की फसल से पूरा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed