फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers scared of change in weather, chances of clear weather ahead

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव से डरे किसान, आगे साफ रहने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers scared of change in weather, chances of clear weather ahead
कुरुक्षेत्र। करीब एक सप्ताह बाद शनिवार रात को फिर मौसम में बदलाव हुआ, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। शनिवार देर रात को जहां जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई तो वहीं रविवार को दिनभर कभी धूप खिली रही तो कभी बादल छाए रहे। इसके चलते धान की कटाई पर भी कुछ असर पड़ा। हालांकि अगले पूरे सप्ताह भर मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भर तक मौसम साफ रहा था, जिसके चलते धान कटाई कार्य भी तेज होने लगा था लेकिन शनिवार करीब आधी रात को किसानों की चिंता उस समय बढ़ गई जब अचानक मौसम में बदलाव हुआ और कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। हालांकि बारिश तेज नहीं हुई, जिसके चलते अनाजमंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़े लाखों क्विंटल धान में बड़ा नुकसान हो सकता था। मौसम के बदलाव का असर रविवार को भी देखने को मिला।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि इस समय धान कटाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में बारिश हुई तो उन्हें बड़ा नुकसान होगा साथ ही मंडियों में पड़ा लाखों क्विंटल धान भी बर्बाद हो जाएगा। किसान राजपाल सिंह, दयालचंद, देवी लाल सहित कई किसानों का कहना था कि पहले ही अनाजमंडियों में धान की खरीद नहीं हो पा रही है और ऐसे में तेज बारिश हुई तो उन्हें बड़ा नुकसान होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। उधर, कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि फिलहाल मौसम साफ रहने की ही संभावना बनी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री तो न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed