फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers received compensation from DC

मुआवजा के लिए डीसी से मिले किसान

Wed, 05 Mar 2014 12:22 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 05 Mar 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers received compensation from DC
बारिश से फसलों में हुए नुकसान के चलते मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीसी निखिल गजराज से मिला। उन्होंने अपनी मांग से अवगत कराते हुए सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बेमौसमी बरसात के कारण बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की गई है। डीसी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद के चेयरमैन प्रवीण चौधरी, अजीत सिंह, मायाराम, करनैल सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, जसवंत सिंह, जोगा सिंह, शेर सिंह, रामपाल, गुरवंत सिंह, सतनाम सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनजीत, भले सिंह, बलवान सिंह, निर्मल सिंह और जरनैल सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण चौधरी ने डीसी को पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण आलू व गेहूं की फसल 40 प्रतिशत से ज्यादा खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि गांव सोढी, बोढी, खेड़ी गादियां, झिंवरेहड़ी, किशनगढ़, उमरी, समानी, जिरबड़ी, मथाना, बीड़ मथाना, कड़ामी और मुनियारपुर सहित पूरे जिले में फसल खराब हुई है।
विज्ञापन


सारी स्थिति की जानकारी लेने के बाद डीसी ने तुरंत डीआरओ को मौके पर बुलाया। डीसी ने डीआरओ को पटवारियों को गिरदावरी करने के निर्देश दिए, ताकि पूरी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जा सके। किसानों ने कहा कि मौसम आधारित फसली बीमा योजना का भी लाभ किसानों को दिया जाना चाहिए और उन्हें प्रति एकड़ 50 हजार रुपये तक का मुआवजा मिलना चाहिए। चौधरी ने कहा कि किसानों की आलू की प्रति एकड़ आमदन एक लाख रुपये से अधिक होती है। ऐसे में किसानों को इतने पैसे जरूर मिलने चाहिए, ताकि वे आर्थिक रूप से परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू की फसल 20 प्रतिशत बर्बाद
दिसंबर 2013 और जनवरी 2014 में हुई बेमौसमी बरसात की वजह से प्रदेश भर में आलू की फसल बर्बाद हुई थी। इसके बाद भी फरवरी माह में बीच-बीच में जोरदार बरसात होने के कारण यह आंकड़ा और बढ़ा है।


अमर उजाला ने उठाया मुद्दा
पाला और बरसात के कारण आलू की फसल बर्बाद होने का समाचार पिछले दिनों अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किया था। यह समाचार माईसिटी के 4 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था, जिसमें आंकड़े पंचकूला कार्यालय से लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed