फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maha Rally in Kurukshetra: talks between government and farmers failed, angry farmers blocked the highway

कुरुक्षेत्र में महारैली: सरकार और किसानों की वार्ता विफल, गुस्साए किसानों ने किया हाईवे जाम

Mon, 12 Jun 2023 02:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 12 Jun 2023 02:50 PM IST
सार

हरियाणा में किसानों की सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इस कड़ी में आज कुरुक्षेत्र में किसानों की महारैली हुई। जिसमें पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Maha Rally in Kurukshetra: talks between government and farmers failed, angry farmers blocked the highway
किसानों ने किया हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमएसपी पर सूरजमुखी खरीद की मांग को लेकर किसानों की पिपली अनाजमंडी में एमएसपी दिलाओ किसान बचाओ महारैली हुई। किसानों की रैली को देखते हुए सरकार ने किसान नेताओं से एक घंटे का समय मांगा था, लेकिन कोई बात सिरे नहीं चढ़ पाई। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा सवाल सिर्फ एक फसल पर एमएसपी का नहीं है। सरकार रेट घोषित करती हैं लेकिन उस पर खरीद नहीं करती। एमएसपी गारंटी कानून होना चाहिए। वहीं, कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को जल्द रिहा करे। जो भी यहां कमेटी फैसला लेगी, संयुक्त किसान मोर्चा उनका साथ देगा।

विज्ञापन


किसान अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे
पहलवान बजरंग पूनिया भी किसानों के समर्थ में कुरुक्षेत्र रैली में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को सड़कों पर देखकर दर्द होता है, लेकिन सरकार को किसान और पहलवानों की चिंता नहीं है। कहा कि यूपी में तो बीजेपी नेता द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी गई थी, जो आज तक नहीं कहीं नहीं हुआ। पूनिया ने कहा पहले किसान यूपी में घटना के जिम्मेदार अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे। हम बृजभूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। किसी पर एक्शन नहीं हुआ। हम जितने भी खिलाड़ी हैं, हम आपके साथ हैं।
विज्ञापन


पूरे देश में आंदोलन करने की चेतावनी
किसान नेता सुरेश कोच ने कहा कि जब तक बात सूरजमुखी की है। जब तक बात गुरनाम सिंह चढूनी समेत नौ किसानों को छोड़ने की है। स्थानीय कमेटी का हम निर्णय स्वीकार करेंगे। सरकार ने हाथ जोड़कर एक घंटे का समय मांगा है। हम बातचीत से किसी भी तरह नहीं भागेंगे। कहा कि हम सरकार से बात जरूर करेंगे, मगर मानेंगे वो जो किसानों की हर बात मानेगा। अगर सरकार नहीं मानती तो यह आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में लड़ा जाएगा। किसान एक-एक लाठी का हिसाब लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की ओर से फूंक-फूंक कर कदम रखे जा रहे
इस रैली में हरियाणा के साथ-साथ आसपास के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में किसान जुटे हैं। रैली में किसान आर-पार का फैसला कर सकते हैं, जिसके चलते प्रशासन से लेकर सरकार की भी इस रैली पर निगाहें टिकी हुई है। वहीं छह जून को शाहाबाद में हुए लाठीचार्ज के घटनाक्रम से सबक लेते हुए किसानों व पुलिस प्रशासन की ओर से फूंक-फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं।

पुलिस के पुख्ता प्रबंध
महारैली को सफल बनाने को लेकर किसान नेता दावा कर रहे तो वहीं हर प्रकार के हालात से निपटने को लेकर पुलिस ने भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। मंडी में किसानों की अधिक भीड़ जुटने की आशंका के चलते प्रशासन की सांसें फूली हुई है। किसानों ने ऐलान किया कि रैली में लाखों लोग पहुंचेंगे और कहीं पर भी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वहीं पर सड़क जाम कर दी जाएगी। यहीं नहीं बल प्रयोग किया तो इसका भी तत्काल ही जवाब दिया जाएगा।

न किसान रूकेंगे न देंगे गिरफ्तारियां: टिकैत
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ऐलान कर चुके हैं कि रैली में वे जरूर पहुंचेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उत्तरप्रदेश से अधिक से अधिक संख्या में किसानों के पहुंचने का आह्वान किया तो वहीं कहा कि प्रशासन गलत फहमी में न रहे। इस बार न किसान रूकेंगे और न ही गिरफ्तारियां देंगे। एमएसपी का मुद्दा अब पूरे देश का बन चुका है।


कानून एवं व्यवस्था बनाए रखें: एसपी
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिहं भोरिया ने किसानों को अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखें। आम जन को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना न करना पड़े। कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed