{"_id":"67ed9c259bb28ad41704fd05","slug":"farmers-raised-their-voice-by-staging-a-sit-in-for-compensation-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133644-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मुआवजे के लिए किसानों ने धरना दे बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मुआवजे के लिए किसानों ने धरना दे बुलंद की आवाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे 152 के तहत अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज 11 गांवों के किसानों ने उपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
बुधवार को किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन शुरू कर जमकर रोष जताया। डीसी के आश्वासन के बाद देर रात्रि धरना समाप्त कर िदया।
गुरनाम चढूनी ने कहा कि नेशनल हाईवे 152 का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए पिहोवा व ईस्माइलाबाद क्षेत्र के गांव थाना, गुमथला गढू, भेरियां, उसमानपुर, पिहोवा, धनीरामपुरा, टिकरी, मलिकपुर, जंधेड़ा, अजरावर व ठोल के किसानों की जमीन करीब 12 साल पहले अधिग्रहित की गई थी लेकिन आज तक किसानों का करोड़ों रुपये मुआवजा नहीं मिला है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथोरिटी के अधिकारियों से लेकर जिला उपायुक्त को भी कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। किसान रोष भी जता चुके हैं तो एक दिन के लिए काम भी रुकवाया था, जिसके चलते भरोसा दिया गया था कि उनका मुआवजा जल्द जारी करवा दिया जाएगा लेकिन आज तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। ऐसे में वे अब अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर हुए हैं। धरने में प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना व प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।