फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers protested against the ongoing meeting of Sports Minister, MP and MLA

जीटी रोड स्थित होटल में खेल मंत्री, सांसद और विधायक की चल रही थी बैठक, किसानों को भनक लगी तो किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against the ongoing meeting of Sports Minister, MP and MLA
पिपली नेशनल हाईवे स्थित एक निजी होटल में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों उपस्थित होने की भनक लगी तो किसान विरोध करने पहुंच गए। यहां किसानों ने होटल का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, किसानों के विरोध की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरअसल, सोमवार शाम करीब छह बजे जीटी रोड स्थित एक होटल में खेल राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। करीब साढ़े छह बजे इसकी भनक किसानों को लग गई। पिपली, बाबैन और लाडवा से 20 से 25 किसान होटल के बाहर पहुंचे और यहां कृषि कानूनों के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां पुलिस और किसानों के बीच कहासुनी भी हुई, लेकिन किसानों ने विरोध जारी रखा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रात करीब साढ़े 8 बजे खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह और सांसद नायब सिंह सैनी को सुरक्षा के बीच होटल से रवाना किया। इसके बावजूद किसानों का प्रदर्शन जारी रखा। इसके पश्चात सवा नौ बजे विधायक सुधा, जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया। इस दौरान किसानों ने यहां पहुंचे एक राइस मिलर का भी विरोध किया। किसानों का कहना है कि सीजन के दौरान राइस मिलर किसानों को परेशान करने के लिए हड़ताल पर चले जाते हैं। किसान नेताओं ने कहा कि जैसे ही किसानों को सूचना मिली तो एक कॉल पर पिपली, बाबैन और लाडवा से एकत्रित हो गए। भाकियू के जिला महामंत्री अमरीक सिंह ने कहा कि लाडवा के डीएसपी ने किसानों को गिरफ्तार करने की धमकी दी, लेकिन वे अपने हक के लिए कभी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता व मंत्री जहां भी जाएंगे किसान उनका जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed