फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmers protested against the minister of state for sports

गांव तलहेड़ी पहुंचे खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह का किसानों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
farmers protested against the minister of state for sports
प्रदेश में भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर गुजरते दिन के साथ किसानों में भाजपा-जजपा नेताओं के खिलाफ रोष बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को गांव तलहेड़ी में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। खेल मंत्री संदीप सिंह यहां एक झाडू़ बनाने वाली फैक्टरी में पहुंचे थे, जिसकी भनक किसानों को लग गई। खेल मंत्री के गांव में आने की खबर लगते ही सैकड़ों किसान फैक्टरी के बाहर एकत्रित हो गए और रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। किसानों ने खेल मंत्री संदीप सिंह और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसानों को बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर इस्माईलाबाद पुलिस मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की प्रयास किया, मगर किसान कार्यक्रम रद्द करने की मांग पर कायम रहे। किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने मशक्कत के बाद खेल राज्य मंत्री के काफिले को फैक्टरी से रवाना किया। वहीं किसानों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि भाजपा-जजपा नेताओं के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। तीन नए कृषि कानून रद्द होने तक भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed