फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers' organizations call against three laws, India closed today

तीन कानून के खिलाफ किसान संगठनों के आह्वान भारत बंद आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers' organizations call against three laws, India closed today
तीन अध्यादेशों के खिलाफ किसान संगठनों के आह्वान पर आज किसान भारत बंद करेंगे। बंद के चलते किसान सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक सड़कों पर रहकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। तीन अध्यादेशों के खिलाफ आढ़तियों ने किसानों को समर्थन दिया है, जिसके चलते मंडियां भी पूरी तरह से बंद रहेगी और इस दौरान कोई खरीद नहीं हो पाएगी। किसान नेताओं के अनुुसार उन्हें दुकानदारों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान सभी बाजार और दुकानों के शटर भी डाउन होंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि भारत बंद को लेकर जिला में कुरुक्षेत्र से यमुनानगर रोड का जाम गांव सुरा में ब्लाक प्रधान कवरपाल डुड़ा और युवा ब्लाक प्रधान नवीन सुरा के नेतृत्व में लगाया जाएगा। अंबाला से हिसार रोड का जाम कस्बा इस्माइलाबाद में सरदार गुरनाम सिंह चम्मू के नेतृत्व में लगाया जाएगा। शाहबाद से पंचकूला रोड का जाम राधा स्वामी सत्संग भवन के पास ब्लॉक प्रधान हरकेश खानपुर के नेतृत्व में लगाया जाएगा। कुरुक्षेत्र से किरिमच रोड का जाम गांव किरिमच चौक पर सोहन सिंह बारवा के नेतृत्व में लगाया जाएगा। राकेश बैंस ने कहा कि तीन अध्यादेशों के खिलाफ भारत बंद में किसानों को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भारत बंद के चलते सभी किसान बाजारों में जाकर लोगों से उनके हक में आवाज उठाने के लिए जागरूक करेंगे। आढ़तियों के समर्थन से अनाज व सब्जी मंडियां भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

भाकियू रतन मान गुट ने भारत बंद का किया आह्वान
भारतीय किसान यूनियन लाडवा की एक विशेष बैठक जिला प्रधान बलजीत जैनपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें 25 सितंबर को बंद के आह्वान को लेकर विचार किया गया। जिला प्रधान बलजीत सिंह जैनपुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन अध्यादेशों के विरुद्ध भारत बंद करना है। सभी किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारत बंद में सहयोग करें। तीनों अध्यादेश की सरकार से वापसी की मांग करेंगे। इस अवसर पर धर्मवीर नेहरा, मदन पाल बपदा, अमर सिंह टाटकी, मामचंद बपदी, प्रदीप बड़ौदा, जसवीर जैनपुर, जयपाल गुहन, शिवकुमार गादली, शिवकुमार बन, विशाल लाडवा, ओमवीर बुड्ढा, रामकुमार खैरा, अजीत सिंह भूत माजरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed