फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers' movement: Committees will be formed in every village and the movement will intensify

किसान आंदोलन : गांव-गांव बनाई जाएंगी कमेटियां और तेज होगा आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers' movement: Committees will be formed in every village and the movement will intensify
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। शहीद भगत सिंह किसान यूनियन (एसबीएसकेयू) की बैठक पिहोवा के गुरुद्वारा बाउली साहिब में आयोजित की गई। बैठक में बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को और तेज करने पर सहमति बनी। इसके तहत यूनियन के सदस्य अन्य किसानों के साथ न केवल किसान आंदोलन में शामिल होंगे, बल्कि जिला स्तर पर आंदोलन के समर्थन में अन्य किसानों को जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में एसबीएसकेयू की बैठक में जिला इकाई के साथ-साथ कैथल और अंबाला की इकाई के पदाधिकारी शामिल हुए। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह तेजा मोहड़ी के नेतृत्व में चार घंटे चली बैठक में किसानों ने आंदोलन समेत अपनी मांगों के समर्थन में कई अहम निर्णय लिए। इसमें बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को तेज करने, उसमें शामिल होने और समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में गांव-गांव नई कमेटियां बनाने का निर्णय भी लिया गया साथ ही यूनियन के सदस्य अन्य किसानों को आंदोलन के विषय में जागरूक करने का बीड़ा भी उठाएंगे।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश महासचिव संजीव आलमपुर ने बताया कि आंदोलन को और तेज करने के लिए प्रत्येक गांव में कमेटियां बनाई जाएगी। यह कमेटियां खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होंगी। प्रत्येक गांव की एक कमेटी रोजाना बॉर्डर जाएगी साथ ही बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में राशन, लंगर और दूध पहुंचाने की जिम्मेदारी भी कमेटी को दी जाएगी। यह कमेटियां अपने गांव में अन्य किसानों को आंदोलन के पक्ष में जागरूक भी करेंगी। इस मौके पर विपिन कुमार, जय भगवान, मनु भूरा, दिलबाग सिंह, जय सिंह जलबेहड़ा, लखविंद्र सिंह, नरेश सांगवान समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कल सौपेंगे ज्ञापन
जिला महासचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि उनकी यूनियन 23 दिसंबर को एमएसपी समेत अन्य मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देगी। इसमें सैकड़ों किसान रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय जाएंगे, जहां उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की कोई भी कॉल होगी तो उस पर तुरंत अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed