फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers jammed the highway in kuruchetra

हिसार में किसानों पर हुए लाठी के विरोध में किसानों ने खोला मोर्चा, 2 घंटे तक हाइवे किए जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers jammed the highway in kuruchetra
हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कुरुक्षेत्र में किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। शाहाबाद में किसानों ने जीटी रोड जाम कर दिया, वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट के सामने कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग जाम करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने शाम पांच से सात बजे तक जाम लगाया। इस दौरान किसानों ने आज सुबह पिपली पुलिस थाना का घेराव करने की ऐलान किया है। उधर, शाहाबाद में किसानों का नेतृत्व भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस व जसबीर सिंह मामू माजरा ने किया। किसानों ने थाना शाहाबाद के आगे मुख्य जीटी रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर सड़क को जाम कर दिया, जिस कारण बड़ी संख्या में वाहन कतारों में फंस गए। हालांकि पुलिस ने यातायात को बराड़ा रोड व लाडवा रोड से डायवर्ट कर दिया था। इस दौरान राकेश बैंस व जसबीर सिंह मामू माजरा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पांच से सात दो घंटे का जाम लगाया गया है, लेकिन सोमवार को शाहाबाद के पुलिस स्टेशन का घेराव पूरा दिन किया जाएगा। इसके लिए किसानों को सूचना दे दी है। जसबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने कोविड के लिए अलग-अलग नियम बनाए हुए हैं। जब सरकार का कोई अपना कार्यक्रम होता है तो कोविड की अनदेखी होती है और दूसरी तरफ किसानों पर पर्चे दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसान विरोध पर हैं तो मुख्यमंत्री को हिसार में नहीं जाना चाहिए था, लेकिन उसके बाद निहत्थे किसानों पर लाठियां भांजी गई और प्लास्टिक की गोलियां बरसाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर बलविंद्र सिंह दामली, सुखचैन सिंह दामली, पवन बैंस सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, इस्माईलाबाद में किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने हिसार में हुए लाठीचार्ज के विरोध में दो घंटे तक हाईवे 152 पर जाम लगाया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना रोष जताया। वहीं सैनी माजरा टोल प्लाजा पर भी किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस जाम के दौरान पुलिस ने वाहनों को अन्य मार्गों से निकाला। इसके बावजूद भी काफी वाहन जाम में फंसे रहे। किसान नेता सोनू सामरा, बलदेव शर्मा, गुरनाम सिंह, करनैल सिंह, सतनाम सिंह आदि किसानों ने हिसार में हुए किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में सायं पांच से सात बजे तक नेशनल हाईवे नंबर 152 को जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार को जमकर कोसा। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों के साथ नाजायज कर रही है। इसको कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि इसके विरोध में किसान सोमवार को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक पुलिस थाने का घेराव करेंगे। किसानों ने कहा कि खट्टर सरकार ने किसानों, महिलाओं और बच्चों पर भी लाठीचार्ज किया है। यह सरासर गलत है। किसान अपना विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर रहे थे। उनको बल प्रयोग कर हटाने पर किसान निंदा करते है। इस मौके पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बलदेव शर्मा ने कहा कि इस संघर्ष में आढ़ती किसानों के साथ खड़े है। इस मौके पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed