फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers' India bandh today, will jam at 15 places in the district

किसानों का भारत बंद आज, जिले में 15 जगह लगाएंगे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers' India bandh today, will jam at 15 places in the district
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों द्वारा आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक किसान सड़कों पर डटे रहेंगे। जिले में किसानों द्वारा 15 जगह जाम लगाया जाएगा, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसानों द्वारा शाहाबाद में पुलिस स्टेशन के सामने जीटी रोड, बाबैन में सुनारिया चौक, लाडवा में बंसल अस्पताल के सामने, थानेसर में गांव धुराला, मिर्जापुर और शहर में बिरला मंदिर पर। इस्माईलाबाद में किसान चौक पर, पिपली शेखपुरा में, पिहोवा में मेन चौक पर, थाना टोल प्लाजा, गांव मलिकपुर, भोर सैयदा, कराह साहिब व पटियाला रोड पर गांव ट्यूकर में जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था भंग नहीं करने दी जाएगी। इतना ही नहीं भारत बंद के दौरान प्रदर्शन की आड़ में किसी भी असामाजिक तत्व को शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना को घटित होने से रोकने के लिए धारा-144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कहा कि शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुरुक्षेत्र के लिए जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र, उप पुलिस अधीक्षक शहर/यातायात के लिए डीडीपीओ कुरुक्षेत्र, उप पुलिस अधीक्षक लाडवा के लिए सचिव नगर पालिका लाडवा, उप पुलिस अधीक्षक शाहाबाद के लिए तहसीलदार शाहाबाद, उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा के लिए बीडीपीओ पिहोवा, थाना शहर थानेसर के लिए नायब तहसीलदार थानेसर, प्रबंधक थाना, थाना केयूके के लिए बीडीपीओ पिपली, थाना शाहाबाद के लिए बीडीपीओ शाहबाद, थाना केयूके के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर-1 के कार्यकारी अभियंता, थाना सदर थानेसर के लिए सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी, थाना लाडवा के लिए सचिव मार्केट कमेटी लाडवा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार थाना बाबैन के लिए यूएचबीवीएन बाबैन के उपमंडल अभियंता, थाना इस्माईलाबाद के लिए पंचायती राज इस्माईलाबाद के उपमंडल अभियंता, थाना झांसा के लिए वन महाप्रबंधक कुरुक्षेत्र, थाना पिहोवा शहर के लिए सचिव मार्केट कमेटी पिहोवा, थाना पिहोवा के लिए सचिव नगर पालिका पिहोवा, थाना यातायात हाईवे के लिए जिला खनन अधिकारी कुरुक्षेत्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ भारत बंद के दौरान रेल यात्रियों व रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है, जिनमें कुरुक्षेत्र से मोहड़ी तक शुगर मिल शाहाबाद के मुख्य लेखपाल अधिकारी, कुरुक्षेत्र से नीलोखेड़ी तक पंचायती राज कुरुक्षेत्र के कार्यकारी अभियंता व कुरुक्षेत्र से पिंडारसी तक पंचायती राज कुरुक्षेत्र के उपमंडल अभियंता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शाहाबाद बार एसोसिएशन ने भारत बंद को समर्थन दिया है। यह जानकारी एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता संदीप टिवाना ने दी। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर सोमवार को अधिवक्ता पूर्ण रूप से किसानों की मांगों के समर्थन में वर्क सस्पेंड रखेंगे। वह किसानों की मांगों का पूरा समर्थन करते हैं। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान काला आहुजा ने भी कहा कि उन्होंने भारत बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया है। हरियाणा प्रदेश अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष उद्योगपति एवं शाहाबाद एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह बिट्टू कालड़ा ने भी समर्थन किया है। दुकानदार नेता विक्की खुराना ने कहा कि उनकी मार्केट चूड़ी बाजार व जगाधरी वाला कुआं बाजार बंद रहेगा। भारतीय स्टेट बैंक के स्टाफ एसोसिएशन के रीजनल सचिव वीरेंद्र ठुकराल ने कहा कि उनके बैंक में सामान्य दिनों की तरह कार्य होगा और उनका बैंक पूर्ववत खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed