फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers have to understand their important role for organic farming: Karn Sikri

ऑर्गेनिक खेती के लिए किसानों को अपनी अहम भूमिका समझनी होगी : कर्ण सीकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers have to understand their important role for organic farming: Karn Sikri
शाहाबाद। आज ऑर्गेनिक खेती समय की जरूरत है। किसानों को इसमें अहम भूमिका निभानी होगी। तभी इसके सार्थक परिणाम मिलेंगे। यह बात सीकरी फार्म्स के संस्थापक कर्ण सीकरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

आत्मा स्कीम के अंतर्गत यमुनानगर कृषि विभाग की ओर से बुधवार को 40 किसानों का दल ऑर्गेनिक खेती के प्रशिक्षण के लिए फार्म पर पहुंचा था। फार्म्स के संस्थापक ने कहा कि किसानों को आज जैविक खेती करने की जरूरत है, जिस पर भारत सरकार भी जोर दे रही है और करोड़ों रुपये खर्च कर किसानों को सब्सिडी भी मुहैया करवा रही है। कहा कि कीटनाशकों का प्रयोग के चलते मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म होती जा रही है, जिस कारण खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है और किसान खेती से विमुख होने लगे हैं। यदि किसान सूझबूझ से समय के साथ चलें और जैविक खाद का प्रयोग करने लगें तो कुछ सालों में ही इसके फायदे नजर आने लगेंगे। जैविक खाद न केवल मिट्टी के पोषक तत्वों का संरक्षण और पोषण करती है, बल्कि पैदावार भी बढ़ाती है। किसानों के दल का नेतृत्व यमुनानगर कृषि विभाग के सहायक प्रबंधक अधिकारी डॉ. चरण सिंह और खंड प्रबंधक अधिकारी डॉ. कुंवर सिंह ने किया।
विज्ञापन

खाद बनने तक की प्रक्रिया को जाना
किसानों ने फार्म में जैविक खाद के निर्माण की प्रक्रिया को करीब से जाना। उन्होंने फार्म में गोशालाओं से आने वाले गोबर से लेकर खाद बनने तक की पूरी प्रक्रिया देखी और इस दौरान फार्म के अधिकारियों से सवाल भी पूछे। इस दौरान सुनाल महाजन, गौरव कुमार, वरुण कुमार, राकेश शर्मा, जीपी, जितेंद्र, अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed