{"_id":"68571669cc05dedb180ad443","slug":"farmers-have-started-planting-paddy-water-has-not-been-released-in-the-canals-yet-and-cleaning-has-not-been-done-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137604-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किसानों ने धान रोपाई की शुरू, अब तक रजवाहों में पानी छोड़ा न हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किसानों ने धान रोपाई की शुरू, अब तक रजवाहों में पानी छोड़ा न हुई सफाई
विज्ञापन
शाहाबाद। बैठक में हिस्सा लेते हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के सदस्य । विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। धान रोपाई का कार्य 15 जून से शुरू हो चुका है लेकिन क्षेत्र में नहरी विभाग द्वारा रजवाहों की न तो सफाई का कार्य अभी शुरू किया गया है और न ही धान की पौध के तैयार करने के लिए पानी छोड़ा गया है। सिंचाई के लिए रजवाहों पर निर्भर रहने वाले किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान महिंद्र सिंह, गुलजार सिंह, बलजीत सिंह, बिट्टू आदि ने बताया कि उनके खेतों में रजवाहे का पानी लगता है। धान रोपाई का कार्य शुरू हो जाने पर भी अभी तक रजवाहों की सफाई का कार्य भी शुरू भी नहीं किया गया है। इसके अलावा अब बरसाती सीजन भी शुरू होने वाला है।
धान की पौध तैयार करने के लिए एक दिन भी पानी नहीं छोड़ा गया है। वहीं अब अधिकारी यही जवाब दे रहे हैं कि सरकार के आदेशानुसार 30 जून के बाद ही रजवाहों में पानी छोड़ जाएगा। अब उसमें में भी मात्र एक सप्ताह शेष बचा हुआ है। अगर अब युद्ध स्तर पर भी रजवाहों की सफाई कार्य शुरू किया जाए तो भी कई दिनों तक रजवाहे सफाई होना संभव नहीं है। जबकि धान रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है। किसानों ने कहा कि विभाग से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सफाई का कार्य शुरू नहीं हो रहा है। इसके लिए अब उन्होंने राज्यमंत्री से मिलने का मन भी बनाया है।
अधिकारी बोले, दो दिन से शुरू किया सफाई कार्य
विभाग के जेई प्रवीण ने कहा कि रजवाहों की सफाई का काम विभाग द्वारा पिछले दो दिन से शुरू किया हुआ है। जुलाई के पहले सप्ताह तक सभी माइनरों में पानी छोड़ा जाएगा। इससे पहले सभी रजवाहों की सफाई कर ली जाएगी तथा समय पर पानी भी छोड़ जा सके।