{"_id":"6a4179ccfa76e4116707761e","slug":"farmers-distressed-by-power-crisis-amidst-paddy-transplantation-demand-for-10-hour-supply-intensifies-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-157042-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धान की रोपाई के बीच बिजली संकट से किसान परेशान, 10 घंटे सप्लाई की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धान की रोपाई के बीच बिजली संकट से किसान परेशान, 10 घंटे सप्लाई की मांग तेज
विज्ञापन
बाबैन। जिले में धान की रोपाई अपने चरम पर है, लेकिन मानसून की सुस्त रफ्तार और बिजली की अनियमित आपूर्ति किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। खेतों में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए किसान पूरी तरह ट्यूबवेलों पर निर्भर हैं, लेकिन निर्धारित समय तक भी बिजली नहीं मिलने से रोपाई और सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। कई गांवों में किसानों को बिजली कटौती के कारण देर रात तक खेतों में डटे रहना पड़ रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा ने कहा कि सरकार ने धान सीजन के दौरान किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं हुई। उनका कहना है कि आठ घंटे की निर्धारित बिजली आपूर्ति भी लगातार कटौती की भेंट चढ़ रही है, जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर बारिश नहीं होने से सिंचाई का पूरा भार बिजली पर आ गया है। ऐसे में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है और किसानों की लागत भी बढ़ रही है। यदि यही स्थिति रही तो फसल पर भी असर पड़ सकता है।
कृष्ण कलाल माजरा ने सरकार से मांग की कि मौजूदा मौसम और खेती की जरूरतों को देखते हुए किसानों को प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसान संगठन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।