फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers disappointed due to sharp fall in potato prices

Kurukshetra News: आलू की कीमतों में भारी गिरावट से किसान मायूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed due to sharp fall in potato prices
बाबैन। अनाजमंडी में आलू की खरीद करते हुए व्यापारी। संवाद
बाबैन। क्षेत्र के किसानों के लिए आलू की खेती घाटे का सौदा साबित होती दिख रही है। बाबैन अनाजमंडी में मंगलवार को आलू के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मंडी में आलू का भाव मात्र 150 रुपये से 300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा, जो उत्पादन लागत से भी काफी कम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि आलू की फसल तैयार करने में बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, मजदूरी और डीजल पर भारी खर्च आता है। मौजूदा समय में एक क्विंटल आलू की लागत 500 से 600 रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि मंडी में मिल रहा भाव लागत का आधा भी नहीं है। ऐसे में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी में आलू की आवक अधिक होने और मांग कमजोर रहने के कारण दामों में गिरावट आई है। किसानों का आरोप है कि आलू की खरीद के लिए न तो कोई न्यूनतम समर्थन मूल्य तय है और न ही सरकार की ओर से कोई ठोस व्यवस्था की गई है जिससे बिचौलियों को फायदा और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। कई किसानों ने बताया कि कम दाम मिलने के कारण वे आलू को मंडी में बेचने पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे किसानों में निराशा और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर सिंह, जयपाल, चमेल सिंह सहित अन्य किसानों का कहना है कि आलू जैसी नकदी फसल के लिए समर्थन मूल्य घोषित किया जाए या फिर सरकारी खरीद की व्यवस्था की जाए।

बाबैन। अनाजमंडी में आलू की खरीद करते हुए व्यापारी। संवाद

बाबैन। अनाजमंडी में आलू की खरीद करते हुए व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed