फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers can make toys and lanterns from stubble

Kurukshetra News: किसान पराली से तैयार कर सकते हैं खिलौने और लालटेन

Mon, 02 Mar 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 02 Mar 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers can make toys and lanterns from stubble
लाडवा। स्टॉल का अवलोकन करते हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज अग्
लाडवा। अब किसान पराली से खिलौने तैयार करके मोटा मुनाफा कमा सकता है। इन खिलौनों को देश के बड़े शहरों के साथ-साथ जापान जैसे देशों में बड़ी मांग है। इन खिलौनों को बेचकर किसान अपनी आय को कई गुणा कर सकता है। इन खिलौनों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से लगाए गए स्टॉल में सजाया गया है।
विज्ञापन

फाउंडेशन फॉर डेवलपमेंट इनिसिऐटिव एनजीओ की तरफ से तैयार किए गए हैं और इस एनजीओ के साथ 250 से ज्यादा महिलाएं भी जुड़ी हुई है जो मेहनत करके पराली से खिलौने तैयार कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही लाडवा अनाज मंडी में पहली बार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की तरफ से कृषि विकास मेला लगाया गया है और यह मेला अब हर वर्ष उत्तर हरियाणा के किसान देख पाएंगे। इस मेले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से पराली से बने खिलौनों को लेकर एक विशेष स्टॉल लगाया गया है। इस स्टॉल का अवलोकन हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल, निदेशक राज नारायण कौशिक, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ.कर्मचंद ने कहा कि पराली के बचे हुए हिस्से का इस्तेमाल करके घर का सामान बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है। यह ट्रेनिंग लेने के बाद कुछ लोगों ने पराली से कई काम की चीज़ें बनाई हैं, जिनमें पर्स, गुलदस्ते, पेन स्टैंड और घर का दूसरा सामान शामिल है।
इसी वजह से इस बार फसल के बचे हुए हिस्से जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed