फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers blocked the Shahabad-Saha-Panchkula road for three hours due to demands

मांगों को लेकर किसानों ने शाहाबाद-साहा-पंचकूला सड़क तीन घंटे तक रखी जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the Shahabad-Saha-Panchkula road for three hours due to demands
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसानों ने केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों के खिलाफ कुरुक्षेत्र जिला में नेशनल और स्टेट हाईवे सहित सात जगहों पर किसानों, व्यापारियों और मजदूरों ने तीन घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगाया। इस दौरान पिहोवा से हिसार-चंडीगढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे, पटियाला रोड, लाडवा के निकट कुरुक्षेत्र सहारनपुर मार्ग, इस्माईलाबाद, ठोल, बोधनी, लाडवा में बड़शामी मोड़, बाबैन में लाडवा-शाहाबाद रोड और शाहाबाद-साहा-पंचकूला मार्ग तीन घंटे तक जाम रखा।
विज्ञापन

साथ ही कुरुक्षेत्र-ढांड मार्ग पर किसानों ने सुबह साढ़े 11 बजे ही मार्ग जाम करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और कृषि अध्यादेशों को निरस्त करने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तपती धरती पर किसान तीन घंटे बैठे रहे, लेकिन किसानों का गुस्सा सरकार के खिलाफ पड़ी रही गर्मी से भी ज्यादा था। धरने की सबसे बड़ी बात यह रही कि राजनीति से जुड़े लोग भी इस धरने में किसान के रूप में शामिल हुए और सभी ने पार्टी की बात न करते हुए किसानों के हित की बात की। यहां तक की जाम में फंसे वाहन चालकों ने भी किसानों का समर्थन किया। शाहाबाद में किसानों का नेतृत्व हरकेश खानपुर व भाकियू प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक बोले: मेरे इस्तीफा देने से अगर किसानों का मसला हल होता है तो मैं तैयार
शाहाबाद से जजपा विधायक रामकरण काला ने किसानों के धरने को समर्थन दिया और कहा कि प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री से बातचीत करके तीन अध्यादेशों को निरस्त करवाना चाहिए, जोकि किसानों के हक में नहीं है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि अगर उनके त्याग पत्र देने से किसानों का मसला हल होता है तो वह त्याग पत्र देने को तैयार हैं। वह सरकार के बीच में रहकर किसानों की लड़ाई लडे़ंगे। इस दौरान किसानों ने विधायक से मांग रखी कि वह दुष्यंत चौटाला को पत्र लिखकर कृषि अध्यादेशों को वापस लेने की मांग करें अन्यथा किसानों के लिए त्याग पत्र देने का दावा करें। इस पर विधायक ने कहा कि वह किसानों की मांगों को लेकर दुष्यंत चौटाला से मिलेंगे और पत्र भी लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश बैंस ने इसी मांग को लेकर 25 सितंबर को देश बंद करने का आह्वान किया। किसानों को बड़ी संख्या में तैयार रहने की अपील की। बताया कि 27 सितंबर को दिल्ली में किसानों संगठनों की बैठक में बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसमें जीटी रोड के साथ-साथ रेललाइन जाम का निर्णय भी लिया जा सकता है। फिलहाल किसान 25 सितंबर को देशबंद के लिए बैठक करेंगे और रणनीति बनाएंगे। इस मौके पर बूटा सिंह, जसबीर, तेजपाल जंधेड़ी, विक्की, संदीप दामली, बलविंद्र दामली, अमनदीप कंबोज, प्रभजीत सिंह, देशराज रावा, हाकम सूरा, मान सिंह रतनगढ़, सुखचैन, हरबंस कलसानी, राजबीर, बलवंत, कुलवंत, संदीप, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

प्रशासन रहा मुस्तैद
धरने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। एसडीएम डॉ. किरण सिंह, डीएसपी आत्मा राम पुनिया, तहसीलदार टीआर गौतम, नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह संधू, थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने साहा चौक सहित कई स्थानों पर नाके लगवाए गए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed