फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers angry over non-completion of railway underpass, sit on tracks

Kurukshetra News: रेलवे अंडरपास का काम पूरा न होने पर किसान नाराज, ट्रैक पर बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over non-completion of railway underpass, sit on tracks
कुरुक्षेत्र। डोडा खेड़ी रेलवे ट्रैक को जाम करने पर पहुंचे प्रशासनिक अ​धिकारी किसानों  को समझाते
कुरुक्षेत्र। दो साल पहले डोडा खेड़ी गांव के समीप शुरू हुआ रेलवे अंडरपास का काम आज तक नहीं हो पाया है। कभी कछुआ चाल से तो कभी काम पूरी तरह ही रुक जाता है। ऐसे में किसान अपने खेतों तक नहीं जा पा रहे हैं तो वहीं आसपास के गांवों का संपर्क भी बाधित है। किसानों की चेतावनी के बावजूद भी रेलवे अधिकारियों की नींद नहीं टूटी तो रविवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और ट्रैक पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान अंबाला की ओर से आई एक ट्रेन को भी कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे व जिला प्रशासन को यह पता चला तो हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन तहसीलदार परमजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह, लाडवा थाना प्रभारी सहित पूरा अमला मौके पर पहुंचा, जहां किसानों के कड़े गुस्से का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे रेलवे के स्थानीय अधिकारी कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए तो पुलिस अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को मनाए जाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों द्वारा एक घंटे का समय दिए जाने के चलते करनाल से भी रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 दिन में उन्हें इस अंडरपास से गुजरने के लिए रास्ता दे दिया जाएगा और जल्द ही यह निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इस पर ग्रामीण शांत हुए, जिसके साथ ही उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि अधिकारी इस आश्वासन पर खरा नहीं उतरे तो वे और भी कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


एक माह का दिया था भरोसा, छह माह बाद भी वही हालात
रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों में गहरा रोष दिखाई दिया। इस दौरान किसान नेता अमरीक सिंह सहित अन्य लोगों का कहना था कि करीब दो साल से अंडरपास निर्माण का काम चल रहा है, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया। काफी दिनों से काम ठप पड़ा है और यहां से आवाजाही बंद है। ऐसे में डोडा खेड़ी, बहादुरपुरा, शादीपुर, हरिपुर, सिरसला व आसपास के गांवों के लोगों के लिए बड़ी समस्या है। जहां आवाजाही बाधित हो रही है वहीं किसान अपने खेतों तक भी नहीं जा पाते। इसी रोड से राहगीर बाबैन, शाहाबाद व अंबाला भी जाते हैं। छह माह पहले भी रोष जताया गया था, जिस दौरान रेलवे अधिकारियों ने एक माह में समस्या का समाधान कर देने का भरोसा दिया था लेकिन आज तक एक कदम भी काम आगे नहीं बढ़ाया गया। ऐसे में ग्रामीणों को फिर से ट्रैक पर आने को मजबूर होना पड़ा। अब फिर एक माह में समाधान का भरोसा दिया है।

कुरुक्षेत्र। डोडा खेड़ी रेलवे ट्रैक को जाम करने पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी किसानों  को समझाते

कुरुक्षेत्र। डोडा खेड़ी रेलवे ट्रैक को जाम करने पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी किसानों  को समझाते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed