फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers agitated due to non-commencement of sunflower procurement, demonstrated in the police station for six hours

Kurukshetra News: सूरजमुखी की खरीद शुरू न होने से भड़के किसान, छह घंटे तक थाने में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers agitated due to non-commencement of sunflower procurement, demonstrated in the police station for six hours
शाहाबाद। सूरजमुखी खरीद शुरू न होने और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले महापंचायत की और फिर करीब छह घंटे तक पुलिस थाने का घेराव किया। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि एक जून तक खरीद शुरू नहीं की गई तो अगले दिन फिर पंचायत कर कड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस पर अधिकारियों द्वारा दिए भरोसे और कई मांगें पूरी किए जाने के चलते किसान शांत हुए, जिसके बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि 22 मई को किसानों ने नई अनाज मंडी में पंचायत कर सरकार को 25 मई तक सूरजमुखी की खरीद शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था। उसके बाद फिर 26 मई को किसानों ने पंचायत की, जिसमें एसडीएम कपिल शर्मा ने 29 मई तक सरकारी खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। इस पर किसान सहमत हो गये थे, लेकिन खरीद शुरू नही हो सकी। इस पर मंगलवार को किसानों ने फिर महापंचायत की। इसके बाद भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस व ब्लॉक कार्यकारी सदस्य जसबीर सिंह मामूमाजरा के नेतृत्व में थाने का घेराव करने का फैसला लिया। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के आह्वान पर सुबह ही किसान पहुंचना शुरू हो गए थे, जिसके बाद महापंचायत की गई। किसानों को मनाने के लिए एसडीएम कपिल शर्मा व डीएसपी रणधीर सिंह पहुंचे और उन्हें भरोसा देते रहे, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिर जुलूस निकालते हुए थाने पहुंच गए और दोपहर करीब डेढ़ बजे से शाम सात बजे तक वहीं जमे रहे। इससे अधिकारियों की सांसें फूलती रहीं। वहीं मौके पर पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी ने प्रशासन को चेताया कि अगर आज सरकारी खरीद का कोई नोटिफिकेशन जारी न हुआ तो किसान आगामी कार्रवाई के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान हरकेश खानपुर जाट्टान, जसबीर सिंह मामूमाजरा, पवन बैंस शहरी प्रधान, अर्शपाल चढूनी, पंकज हबाना, सुखचैन पाडलूा, अजयपाल चढूनी सहित अनेक किसान मौजूद थे।
विज्ञापन


लोस और विस में किसानों के बीच का हो नेता : चढ़ूनी
सायं के करीब 4.45 बजे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी थाने में किसानों के बीच पहुंचे, जहां प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि अभी तक फसल पंजीकरण वेबसाइट का डाटा भी वेरीफाई नहीं हुआ है। इससे यह स्पष्ट है कि सरकारी खरीद एक जून को भी शुरू नहीं होगी। इसी दौरान चढूनी ने कहा कि इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनावों में किसानों के बीच का नेता चुना जाए जो किसानों की आवाज को बुलंद कर सके। उन्होंने कहा कि जब तक किसान सरकार नहीं बनती, तब तक किसानों को खाद व बीज लेने और फसल को बेचने के लिए ऐसे ही सड़कों पर धक्के खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोर्टल वेरिफाई हुआ तो खरीद केंद्र भी बनाने पर शांत हुए किसान
किसान धरना देकर कड़ा रोष जता रहे थे। इसी दौरान एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया कि पोर्टल वेरिफाई हो चुका है और जल्द खरीद भी शुरू हो जाएगी। वहीं खरीद केंद्र भी किसानों की मांग के अनुरूप बना दिए गए हैं। यहीं नहीं 50 हजार क्विंटल खरीद केंद्र तो बाकी प्रदेश सरकार करेगी। इस पर किसानों का गुस्सा कुछ शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed