फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmer Shubhakaran's ashes reached Ladwa, welcomed

Kurukshetra News: लाडवा पहुंची किसान शुभकरण की अस्थियां, किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Farmer Shubhakaran's ashes reached Ladwa, welcomed
लाडवा। किसान आंदोलन में मृतक शुभकरण सिंह की अस्थि कलश यात्रा बुधवार को गजलाना, बकाली से होते हुए बाबैन रोड लाडवा पहुंची, जहां उनका अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह टाटकी, प्रदेश युवा अध्यक्ष कृष्ण लालर तथा अन्य किसानों ने स्वागत किया। अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारी व अन्य किसान दोपहर दो बजे से ही बाबैन चौक पर पहुंचना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते दर्जनों किसान अस्थि कलश यात्रा में भाग लेने पहुंच गए और शुभकरण अमर रहे व जिंदाबाद के नारे लगाए। अन्नदाता किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लालर ने बताया कि यहां शुभकरण को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह टाटकी, युवा प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लालर, युवा इंद्री प्रधान ऋषि पाल शर्मा, अन्य पदाधिकारी व दर्जनों की संख्या में किसान सम्मिलित हुए। कृष्ण लालर ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच के दौरान खनोरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवक किसान शुभकरण सिंह को पंजाब सरकार ने शहीद का दर्जा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभकरण सिंह के परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपए आर्थिक सहायता और उसकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। सीएम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन भी दिया है। पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनोरी झड़प में बठिंडा निवासी किसान शुभकरण सिंह 21 वर्ष की मौत हो गई थी और 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यह घटना तब हुई जब प्रदर्शन कर रहे कुछ किसानों ने अवरोध को अपने ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश की थी। शहीद की कलश यात्रा उनके पैतृक गांव बठिंडा से वाया अंबाला होते हुए गजलाना बकाली से लाडवा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed