फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmer dies due to drowning while bathing in Brahmasarovar

ब्रह्मसरोवर में नहाने उतरे किसान की डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to drowning while bathing in Brahmasarovar
ब्रह्मसरोवर में नहाते समय डूबने से एक 53 वर्षीय किसान की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से मंगलवार को किसान का शव ब्रह्मसरोवर से निकाला गया। मृतक की शिनाख्त महेंद्र वासी बडथल के रूप में हुई है। पुलिस इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। थाना केयूके पुलिस में दर्ज शिकायत में सतिंद्र वासी बडथल ने कहा कि सोमवार को उसका भाई ब्रह्मसरोवर पर घूमने गया था और ब्रह्मसरोवर में नहाने के लिए उतर गया। नहाते-नहाते वह ब्रह्मसरोवर के गहरे हिस्से में चला गया। अधिक गहराई होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार को गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी मांगे राम ने बताया कि गत दिवस ब्रह्मसरोवर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed