फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmar-in-market-get-lock

किसान यूनियन ने मार्केट कमेटी कार्यालय गेट पर जड़ा ताला

Sun, 25 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र। Updated Sun, 25 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
farmar-in-market-get-lock
लाोग
इस्माईलाबाद। धान की सरकारी खरीद न होने के कारण शनिवार को किसान यूनियन ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान यूनियन के सदस्य व किसान सरकार के खिलाफ जमकर बरसे।  मार्केट कमेटी सचिव रामकुमार व हलका पटवारी विजय शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान कुलवंत सिंह, प्रताप सिंह, सतनाम सिंह, जूना सिंह, काला सिंह, कर्म सिंह, गुरबाज सिंह, हरभजन  सिंह, अनवर खान, सुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, रामसिंह आदि ने बताया कि धान की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों को धान कम दाम पर बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। राइस मिलर किसानों को लूट रहे हैं। पीआर सुपरफाइन धान का समर्थन मूल्य 1510 रुपये प्रति क्विंटल किया हुआ है, लेकिन इस समय मंडियों में धान 1300 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। किसानों ने कहा कि अगर सरकार ने मंगलवार तक सरकारी खरीद शुरू नहीं कि तो उन्हें अपना धान मजबूर होकर सड़कों पर डालना पड़ेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि धान की सरकारी खरीद के लिए सभी मंडियों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी एजेंसियों को खरीद के लिए मंडियों के नाम दे दिए गए हैं। सरकार के आदेश आते ही धान खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें कोई देरी नहीं होने दी जाएगी। कम रेट के बारे में उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यापारी किसान का सूखा व साफ सुथरा धान कम दाम पर खरीदेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन किसानों के धान का एक एक दाना खरीदने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed