फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fares increased in roadways buses, impacting passengers' pockets

Kurukshetra News: रोडवेज की बसों में बढ़ा किराया, यात्रियों की जेब पर पड़ा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Fares increased in roadways buses, impacting passengers' pockets
कुरुक्षेत्र। पंजाब रोडवेज निदेशालय ने बसों के किराए में बढ़ोतरी की है, जिसके चलते अब इसका असर हरियाणा रोडवेज की बसों पर भी पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की पंजाब रूट पर चलने वाली बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब 10 रुपये के करीब ज्यादा किराए का भुगतान करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की 30 बसों के पंजाब के रूटों पर अप व डाउन फेरे हैं। पंजाब में किराया बढ़ने से अब इन बसों में सफर करने वाले यात्री बढ़ा हुआ किराया देने पर मजबूर है। कुरुक्षेत्र डिपो से पंजाब रूट पर कटरा, चंडीगढ़, मनाली, बैजनाथ, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना सहित कई अन्य शहरों में बसों का आवागमन लगा रहता है। रोडवेज की साधारण बसों में 145 पैसे, साधारण एचवी एसी बसों में 174 पैसे की किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन




पंजाब रूट पर इन शहरों में है बसों का आवागमन (अप व डाउन)
चंडीगढ़----15
मनाली-----01
अमृतसर---04
पटियाला--05
लुधियाना---05




अब यह होगा बढ़ा हुआ किराया
रूट--------पुराना किराया---नया किराया
कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़----140 रुपये ----150 रुपये
चंडीगढ़ से दिल्ली-----305 रुपये----315 रुपये
पिपली से चंडीगढ़-----125 रुपये----135 रुपये
अंबाला से चंडीगढ़-----75 रुपये------85 रुपये
शाहाबाद से चंडीगढ़--100 रुपये----110 रुपये



पंजाब रोडवेज ने बढ़ाया किराया
ड्यूटी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि पंजाब रोडवेज निदेशालय की ओर से किराया बढ़ाया गया है, जिसके चलते किराए में बढ़ोतरी की गई है हालांकि यह किराया चार साल बाद बढ़ाया गया है। यह किराया पंजाब में जाने वाली डिपो की सभी बसों पर लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed