{"_id":"658c87762d1f5670cb0a2455","slug":"fake-id-created-in-girls-name-mobile-number-shared-case-registered-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-10987-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवती के नाम से फेक आईडी बना किया मोबाइल नंबर साझा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवती के नाम से फेक आईडी बना किया मोबाइल नंबर साझा, केस दर्ज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोशल मीडिया पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हॉस्टल में रहने वाली युवती ने थाना साइबर में दर्ज शिकायत में कहा कि 28 अक्तूबर को वह अपने किसी निजी कार्य से कुरुक्षेत्र से ढांड सहकारी समिति की बस में जा रही थी। उसका बस पास बना हुआ है, जिस पर बस परिचालक उससे बहस करने लगा।
परिचालक और चालक ने बस रोककर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। अगले दिन उन्होंने उसके नाम पर फेक आईडी बना दी, जिससे उसके पास अनजान कॉल और मैसेज आने शुरु हो गए। आरोपियों ने उस फेक आईडी पर उसका मोबाइल नंबर साझा कर दिया था। कई नंबर से उसके पास कॉल और मैसेज आए, जिनमें उसके बारे में भद्दे शब्द कहे गए थे। उस आईडी के जरिए उसे बदनाम किया जा रहा है। इस कारण मानसिक रूप से काफी परेशान है और कहीं भी जाने में असहाय महसूस कर रही है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।