फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Failure to expedite wheat procurement cost companies dearly, resulting in penalties of Rs 3.5 lakh.

Kurukshetra News: गेहूं उठान तेज नहीं करना पड़ा कंपनियों को भारी, साढ़े तीन लाख की लगी पैनल्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Failure to expedite wheat procurement cost companies dearly, resulting in penalties of Rs 3.5 lakh.
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में गेट नंबर दो पर खड़े गेहूं से लोड ट्रक। संवाद
पिहोवा/शाहाबाद/पिपली। पिहोवा, शाहाबाद और पिपली अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण कंपनी पर जुर्माना लगाया है। ठेकेदार को पेनल्टी की राशि खाद्य व आपूर्ति विभाग में जमा करवानी होगी। इसके साथ ही आगे से उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मुताबिक जिले की सभी अनाज मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य जोरों से चला हुआ है। मंडियों में निविदा समिति की ओर से नियुक्त किए गए श्रम व ढुलाई, परिवहन ठेकेदारों की ओर से गेहूं उठान कार्य सरकार की ओर से निर्धारित समय अवधि 72 घंटे के अंदर किया जाना होता है। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को पिहोवा की अनाज मंडी के मैसर्ज वीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी श्रम व ढुलाई ठेकेदार को 166500 रुपये पैनल्टी नियमानुसार लगाई गई है। इसी तरह शाहाबाद मंडी मैसर्ज गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी श्रम व ढुलाई 12500 रुपये और पिपली मंडी के मैसर्ज महाराजा ट्रांसपोर्ट श्रम व ढुलाई ठेकेदार पर 14500 रुपये का जुर्माना नियमानुसार लगाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टेंडर पॉलिसी की क्लॉज नंबर 19 के तहत 72 घंटे के अंदर गेहूं का उठान न होने के कारण प्रति ट्रक 500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। जिले में 409695 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इनमें से खरीद एजेंसियों ने 152540 एमटी गेहूं का गोदामों में और 750 एमटी को सीधे एफसीआई को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक महज 39 फीसदी हुआ उठान
जिले में अब तक 457651 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 39 फीसदी 180406 एमटी हुआ है। सोमवार को 57100 एमटी गेहूं की खरीद हुई जबकि उठान 53668 एमटी हुआ है। अब तक 277257 एमटी गेहूं उठान की इंतजार में हैं। इसके संबंधित किसानों को अब तक भुगतान भी नहीं हो पाया है। पोर्टल सुचारू रहा तो आवक भी कम होने लगी है। उठान धीमा रहने के पीछे ठेकेदारों के पास वाहनों की कमी व अनदेखी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed