फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Facilities will be available under one roof. Eight all-facility centers will be built.

Kurukshetra News: एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं बनाए जाएंगे आठ ऑल फेसिलिटी सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be available under one roof. Eight all-facility centers will be built.
कुरुक्षेत्र। कार्यालय नगर परिषद। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से जुड़ी प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए नगर प्रशासन बड़ी पहल करने जा रहा है। नगर परिषद की ओर से आठ ऑल फेसिलिटी सेंटर बनाए जाएंगे। इसके बाद लोगों को विभिन्न विभागों के चक्कर काटने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। आठ सेंटर बनाए जाने के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

इसके बाद अब परिषद की ओर से इनके लिए जगह की तलाश भी शुरू कर दी गई है। शहर 32 वार्डों में बंटा हुआ है जिसके कारण हर तीन से चार वार्डों में एक सेंटर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सेंटर में छह से सात कर्मचारियों को तैनात करने के लिए फिलहाल निर्णय लिया गया है जबकि बाद में जरूरत अनुसार यह संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार पार्षदों की सहमति व सहयोग से ये सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इनके लिए जगह भी उनके जरिये ही चिह्नित की जाएंगी। फिलहाल नगर परिषद कार्यालय मुख्य बाजार के साथ स्थित है जबकि जिला सचिवालय करीब ढाई किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहीं पर डीएमसी कार्यालय है जबकि कई अन्य विभागों के कार्यालय जिला सचिवालय से भी अलग अन्य स्थानों पर स्थित हैं। ऐसे में लोग विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए चक्कर काटने को मजबूर रहते हैं। इससे उनका समय भी बर्बाद होता है और शिकायतों का भी अंबार लगता है। ऐसे में अब नगर निकाय विभाग ने लोगों को इस समस्या से छुटकारा देने के लिए ये सेंटर बनाए जाने का फैसला किया है।

कुरुक्षेत्र। कार्यालय नगर परिषद। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्यालय नगर परिषद। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्यालय नगर परिषद। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्यालय नगर परिषद। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्यालय नगर परिषद। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्यालय नगर परिषद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed