फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Extreme cleaning system in Kurukshetra, employees sitting on dharna at city council office

कुरुक्षेत्र में चरमराई सफाई व्यवस्था: नगर परिषद कार्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारी, 307 अस्थाई व 64 स्थाई कर्मी

Fri, 21 Apr 2023 12:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Apr 2023 12:49 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र नगर परिषद के पास 307 अस्थाई तो 64 स्थाई सफाई कर्मचारी है। शहर के बाजार खुलने से पहले ही ये कर्मचारी सफाई कार्य शुरू कर देते हैं, लेकिन आज सुबह सफाई कार्य करने की बजाए कर्मचारी करीब छह बजे सीधे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Extreme cleaning system in Kurukshetra, employees sitting on dharna at city council office
धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्थाई व अस्थाई कर्मचारी वीरवार दोपहर बाद ही हड़ताल पर उतर आए थे और आज सुबह छह बजे ही काम छोड़ नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों द्वारा सफाई न करने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं तो वहीं विवाद के चलते घर-घर से कचरे का भी उठान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में हर रोज शहर से निकलने वाला 70 टन कचरा नगर परिषद के गले की फांस बन गया है।

विज्ञापन


नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर धरना शुरू किया
नगर परिषद के पास 307 अस्थाई तो 64 स्थाई सफाई कर्मचारी है। शहर के बाजार खुलने से पहले ही ये कर्मचारी सफाई कार्य शुरू कर देते हैं, लेकिन आज सुबह सफाई कार्य करने की बजाए कर्मचारी करीब छह बजे सीधे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।  इससे पहले वीरवार को भी कर्मचारियों ने दोपहर बाद हड़ताल करते हुए नप कार्यालय पर धरना दिया था जो करीब तीन घंटे तक जारी रखा।
विज्ञापन


सरकार के साथ हुए समझौते को लागू किया जाए
कर्मचारियों की मांग है कि एलटीसी जारी की जाए, पिछले वर्ष विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के साथ हुए समझौते को लागू किया जाए। ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगे और अस्थाई कर्मियों को स्थाई किया जाए। नप सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुंसर के नेतृत्व में हड़ताल पर उतरे कर्मियों ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, वे काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं उठा घर-घर से कचरा
उधर नगर परिषद की ओर से निजी एजेंसी को सौंपे गए टिप्परों के जरिए घर-घर से कचरे का उठान नहीं हो सका। एजेंसी को कचरा इक्कठा कर डंपिंग की जगह नहीं मिल रही है। जहां जगह दी गई है वहां एक संस्था के आश्रम के चलते उन्हें कचरा डालने से रोक दिया जाता है। अभी सभी टिप्पर वीरवार को घरों एकत्रित किए गए कचरे से भरे हुए हैं और उन्हें खाली करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में हर रोज निकलने वाला करीब 70 टन कचरा नप प्रशासन के गले की फांस बना हुआ है। उधर नप कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिला का कहना है कि समस्या का समाधान किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed