फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Extortion sought from SAD Haryana official, Kurukshetra

शिअद हरियाणा के पदाधिकारी से मांगी रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Extortion sought from SAD Haryana official, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के पदाधिकारी कंवलजीत सिंह अजराना से रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मांग पूरी न होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कंवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि उसने गांव नगांवा (अंबाला) की अपनी कुछ जमीन को बेच कर गांव बारना में जमीन खरीदी थी। खरीद से पहले जमीन के सभी कागजात की जांच कराई तो उस पर कोई भी विवाद और मुकदमा नहीं था। जमीन बेचने वाली पार्टी इंग्लैंड में रहती है। इस भूमि का जब उसने ब्याना कर लिया तो अमरजीत सिंह निवासी जोगनाखेड़ा व गुरलाल सिंह निवासी निसिंग (करनाल) ने उसके कार्यालय आकर उससे पांच लाख रुपये की रकम मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जमीन पर कोई विवाद नहीं होने के कारण उसने अमरजीत सिंह को रकम देने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि गत माह 21 सितंबर को वह गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में माथा टेकने के लिए गया, तो अमरजीत सिंह व गुरलाल सिंह ने अमरिंद्र सिंह निवासी हरनौली जिला पटियाला (पंजाब) व तजेंद्र सिंह मक्कड़ निवासी न्यू कॉलोनी कुरुक्षेत्र को उससे पांच लाख रुपये दिलाने को कहा, नहीं तो इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले को लेकर उसने गुरलाल सिंह को फोन करके पूछा तो उसने भी यही कहा कि जो विवाद तुम्हारा अमरजीत सिंह से है, उससे निपटा लो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीआईए एक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed