फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Expressed gratitude for being made the Director of Punjabi Department

Kurukshetra News: पंजाबी विभाग का निदेशक बनाए जाने पर जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude for being made the Director of Punjabi Department
कुरुक्षेत्र। हरपाल सिंह।
कुरुक्षेत्र। प्रमुख समाजसेवी एवं शुगरफेड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन सरदार हरपाल सिंह को पिछले दिनों हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पंजाबी विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया और कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि वे लगभग 40 वर्षों से हरियाणा की सिख राजनीति की अग्रिम पंक्ति में दायित्व निभा रहे हैं। कई शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक सेवा संगठनों के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा इन्होंने लगभग 28 वर्षों तक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा पातशाही छठी और नौवीं चीका के प्रबंधक के रूप में कार्य किया, जिससे उस स्थान की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ गई और विदेशों से भी यात्री इस स्थान को देखने के लिए आने लगे। वह आज भी हरियाणा में समाज सेवा तथा विभिन्न सामाजिक समुदायों व संस्थाओं के लोगों के बीच भाईचारा कायम रखने के लिए निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed