फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Expands on the highway dirt day waning, Kurukshetra

दिन ढलते ही हाईवे पर फैलने लगती है गंदगी

Mon, 27 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Mon, 27 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Expands on the highway dirt day waning, Kurukshetra
पिपली लाडवा हाईवे, जहां शाम को सड़के दोनों तरफ शुरू होता है शौच का सिलसिला - फोटो : Amar Ujala
प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी खुले में शौच करने वालों पर नकेल नहीं कसी जा सकी है। यह हाल तब है, जबकि हाल ही में खुले में शौच पर रोकथाम लगाने को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शाम होते ही पिपली-लाडवा हाईवे पर सड़क के दोनों तरफ गंदगी फैलाना शुरू कर देते हैं।

यह स्थिति कुछ दिनों से नहीं बल्कि कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन खुले में शौच करने वालों को न तो जिला प्रशासन और न ही सरकार के स्वच्छता अभियान की कोई चिंता है। वहीं, गुजरते वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी इससे असहजता होती है। उधर, प्रशासन के लिए सरकार के खुले में शौच न करने देने के आदेशों को यह स्थिति सरेआम ठेंगा दिखा रही है।
विज्ञापन


शेलर, ढाबों, फैक्ट्रियों के आसपास ज्यादा गंदगी
शेलर, ढाबों, फैक्ट्रियों में कार्यरत लेबर और ट्रक-टेंपो चालक-परिचालक शाम का इंतजार करते हैं। दिन ढलते ही इन लोगों का हाईवे के दोनों तरफ बैठना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारियों की बढ़ जाती आशंका
खुले में शौच जाने से बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मक्खी, मच्छर इस गंदगी पर बैठते हैं। फिर वही मानव के संपर्क मं आकर बीमारियां फैलाते हैं।


मानसिकता बदलने की जरूरत : जोगपाल
एडीसी राजेश जोगपाल ने कहा कि सरकार या अधिकारी हर समय लोगों के क्रियाकलापों पर नजर नहीं रख सकते। उन्हें अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा। लोग ये क्यों भूल जाते हैं कि खुले में की गई गंदगी को अप्रत्यक्ष रूप से मक्खी, मच्छरों के माध्यम से वे खुद ग्रहण भी कर लेते हैं। पिपली-लाडवा हाईवे पर शेलरों, ढाबों, फैक्ट्रियों आदि से जुड़े लोगों और राहगीरों को खुले में शौच न करने के बारे में समझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed