{"_id":"c64b73edd84b8b163f16eaf8f5c7a4ac","slug":"exam-teacher-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की तैयारी नहीं सफाई जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा की तैयारी नहीं सफाई जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो/बाबैन
Updated Fri, 07 Mar 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने का दावा कर रही हो, लेकिन अध्यापकों की मनमानी का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
वीरवार को बाबैन के सरकारी की छत पर स्कूल के बच्चों से झाड़ू से साफ-सफाई करवाई जा रही थी। परीक्षा बच्चों के सिर पर है, लेकिन अध्यापकों ने बच्चों की शिक्षा की परवाह न करते हुए उनके हाथ में किताबों की जगह झाड़ू थमा कर स्कूल के कमरों की छतों की सफाई में लगा दिया।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक के मुताबिक स्कूल के कमरों की छत पर सफाई का आदेश डीसी ने दे रखा है।
पीटीआई करवा सकते हैं सफाई
जब स्कूल के एक अध्यापक से पूछा गया कि क्या स्कूल में सफाई कर्मचारी नहीं है तो अध्यापक का कहना था स्कूल का पीटीआई बच्चों से स्कूल की सफाई करवा सकता है।
क्या कहते है खंड शिक्षा अधिकारी?
खंड शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बारे में जांच की जाएगी। छत पर सफाई करवाने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो कहा कि साफ-सफाई करना गलत कार्य नहीं है। जिला उपायुक्त ने सफाई करवाने के आदेश दिए थे।