फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   'Exam' before admission, vigilance, eye screening, Kurukshetra

प्रवेश से पहले हुई ‘परीक्षा’, चौकसी कड़ी, आंखों की भी स्क्रीनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
'Exam' before admission, vigilance, eye screening, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 (पीजीटी लेवल-3) देने से पहले अभ्यर्थियों को सुरक्षा के कड़े इंतजामों में से गुजरना पड़ा। दो दिवसीय इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले कई तरह की ‘परीक्षाएं’ देनी पड़ी। शनिवार को सायंकालीन सत्र में तीन बजे शुरू हुई। परीक्षा से दो घंटे पहले ही अभ्यर्थियों को बुलाया गया। कई स्तर पर हुई जांच के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला।
बोर्ड की ओर से कोई भी सामान साथ ले जाने की छूट नहीं दी गई। जिले में 11 जगह बनाए गए परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही यहां तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा पहले आधार कार्ड और रोल नंबर की जांच की गई। इसके पश्चात बोर्ड के कर्मचारियों ने आइरिस (आंखों की स्क्रीनिंग) के साथ बायोमेट्रिक डाटा कैप्चरिंग और वीडियोग्राफी की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

उधर, परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों का गठन करने के साथ-साथ 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। इतना ही नहीं, उपायुक्त मुकुल कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु जैन खुद दयानंद महिला महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों की हाजिरी को जांचा और नियमानुसार केंद्रों में व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सायं के सत्र में कुल 2725 में से 2543 अभ्यर्थियों ने लेवल-3 की परीक्षा दी, जबकि 182 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में150 प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा हुआ पेपर: अनीशा
परीक्षार्थी अनीशा ने बताया कि पेपर काफी अच्छा हुआ है। सभी प्रश्न आसान पूछे गए थे। रीजनिंग के सवालों को हल करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन इतने मुश्किल भी नहीं थे। पेपर मीडियम आया हुआ था।
पेपर से है काफी उम्मीद: सूर्यकांत
दीदार नगर वासी सूर्यकांत ने बताया कि उन्हें अपनी परीक्षा से काफी उम्मीद हैं। अब उन्हें बस परिणाम आने का इंतजार है। पेपर अच्छा हुआ है। सभी विषयों से ठीक-ठाक प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि मनोवैज्ञानिक से एक दो प्रश्न जरूर अटपटा लगा, लेकिन कुल मिलाकर अच्छा हुआ।
बंद रहीं दुकानें
बाह्य हस्तक्षेप रोकने के लिए परीक्षा आरंभ होने से तीन घंटे पूर्व पर्याप्त पुलिस का प्रबंध किया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रही। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रही।

आज दो सत्रों में होगी परीक्षा
जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि शनिवार को सायं के सत्र में 2725 में से 2543 ने परीक्षा दी। बताया कि आज दो चरणों में परीक्षाओं का आयोजन होगा। प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 19 दिसंबर को सुबह के सत्र में 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक लेवल-2 टीजीटी और सायं के सत्र में 3 से साढ़े 5 बजे तक लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed